Breaking News
Mahendragarh News: विधायक कंवर सिंह यादव ने तीन गांवों को दी विकास परियोजनाओं की सौगात, बुचावास और मुड़ायन में उद्घाटन तो बवानिया में किया शिलान्यासNarnaul: विधायक और नप चेयरपर्सन की अनदेखी, सड़क निर्माण कार्य प्रारंभNarnaul: 13 को नपा कार्यालय अटेली व फतेहपुर की बीसी चौपाल में लगेंगे शिविरNavratri vrat recipes: व्रत में कमजोरी हो जाएगी छूमंतर, झटपट बनाएं शेफ कुणाल कपूर की यह हेल्दी पपाया स्मूदीPalwal CIA encounter: पलवल में सीआईए और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, चंडीगढ़ से कार लूटकर भाग रहे 4 गिरफ्तारMahendragarh News: विधायक कंवर सिंह यादव ने तीन गांवों को दी विकास परियोजनाओं की सौगात, बुचावास और मुड़ायन में उद्घाटन तो बवानिया में किया शिलान्यासNarnaul: विधायक और नप चेयरपर्सन की अनदेखी, सड़क निर्माण कार्य प्रारंभNarnaul: 13 को नपा कार्यालय अटेली व फतेहपुर की बीसी चौपाल में लगेंगे शिविरNavratri vrat recipes: व्रत में कमजोरी हो जाएगी छूमंतर, झटपट बनाएं शेफ कुणाल कपूर की यह हेल्दी पपाया स्मूदीPalwal CIA encounter: पलवल में सीआईए और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, चंडीगढ़ से कार लूटकर भाग रहे 4 गिरफ्तार

खन्ना सिविल अस्पताल में 7 महीने की गर्भवती महिला को नहीं मिला समय पर इलाज, जच्चा-बच्चा की मौत

hharpreet singh
Khanna Civil Hospital Pregnancy Death : खन्ना सिविल अस्पताल में 7 महीने की गर्भवती महिला को नहीं मिला समय पर इलाज, जच्चा-बच्चा की मौत

Khanna Civil Hospital Pregnancy Death : खन्ना सिविल अस्पताल में 7 महीने की गर्भवती महिला को नहीं मिला समय पर इलाज, जच्चा-बच्चा की मौत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Khanna Civil Hospital Pregnancy Death : खन्ना के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल उस वक्त खुल गई, जब समय पर विशेषज्ञ इलाज न मिलने के कारण सात महीने की गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली इस महिला को गंभीर हालत में खन्ना से पटियाला रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। इस हृदयविदारक घटना के बाद अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जबकि गरीब परिवार के पास अंतिम संस्कार तक के पैसे न होने पर स्थानीय समाजसेवियों ने मदद का हाथ बढ़ाया।

विज्ञापन

खन्ना अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से बिगड़ी स्थिति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली 22 वर्षीय बेवी अपने परिवार के साथ खन्ना के मिलिट्री ग्राउंड के पास झुग्गियों में रहती थी। शनिवार देर रात अचानक उसकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल खन्ना लेकर पहुंचे।

आरोप है कि उस वक्त अस्पताल में कोई भी स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) उपलब्ध नहीं थी। जब तक डॉक्टर तक बात पहुंची और औपचारिकताएं हुईं, तब तक महिला की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे तुरंत पटियाला रेफर कर दिया।

रास्ते में हुई मौत, पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ

पटियाला ले जाते समय रास्ते में या अस्पताल पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। समय पर इलाज न मिलने और सही समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं न होने के कारण गर्भ में पल रहे सात महीने के मासूम बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बाद मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए कोई पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया।

समाजसेवियों ने उठाया अंतिम संस्कार का जिम्मा

मृतका का परिवार बेहद दयनीय आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। मजदूरी करने वाले इस परिवार के पास पत्नी और बच्चे की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। ऐसे में खन्ना की सामाजिक संस्थाएं ‘भाई कन्हैया सेवा सोसाइटी’ और ‘नर सेवा नारायण सेवा’ मदद के लिए आगे आईं। समाजसेवियों के सहयोग और प्रयासों से रविवार सुबह खन्ना के श्मशान घाट में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

अस्पताल प्रशासन की सफाई

इस पूरे मामले पर जब खन्ना के एसएमओ डॉ. मनिंदर सिंह भसीन से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं, ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) डॉ. चिराग का कहना है कि जब महिला को लाया गया था तब उसका ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था।

उन्होंने दावा किया कि प्राथमिक उपचार देने के साथ ही तुरंत एम्बुलेंस का प्रबंध कर दिया गया था और ऑन-कॉल गायनी डॉक्टर को भी सूचित कर दिया गया था। डॉक्टर का तर्क है कि उनके पहुंचने से पहले ही परिजन मरीज को लेकर एम्बुलेंस से निकल चुके थे, इसलिए इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।

Pargat Singh ने चंडीगढ़ में संभाला PPCC अध्यक्ष पद, एक मंच पर आए सभी दिग्गज नेता

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।