Breaking News
Rashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितRashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

Khelo India Samvad: कॉलेजों से मोदी से संवाद करेंगे युवा, 27 अगस्त को होगा खेलो इंडिया संवाद

VVinita Kohli
Khelo India Samvad: कॉलेजों से मोदी से संवाद करेंगे युवा, 27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद

कॉलेजों से मोदी से संवाद करेंगे युवा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Khelo India Samvad: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत (माय भारत) की ओर से 27 अगस्त को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के हर जिले के दो कॉलेजों में यह कार्यक्रम होगा। युवा राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे। मेरा युवा भारत पंजाब की राज्य निदेशक रश्मीत कौर, चंडीगढ़ के निदेशक शिवधन शर्मा और हरियाणा के राज्य निदेशक आकाश दीक्षित ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कॉलेजों में स्थानीय स्तर पर युवाओं के साथ संवाद और विभिन्न गतिविधियां होंगी। इनमें स्थानीय खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। युवाओं को अपने विचार, सुझाव और खेल व देश के भविष्य को लेकर अपनी आकांक्षाएं साझा करने का मौका मिलेगा।

संवाद में युवाओं से चार प्रमुख मुद्दों पर सुझाव लिए जाएंगे। इनमें जिम्मेदार नागरिक युवा, भविष्य के लिए तैयार युवा और कक्षा से बाहर के कौशल, नई पीढ़ी के लिए स्वयंसेवा का नया स्वरूप और माय भारत को मजबूत मंच बनाना शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए पंजीकरण कराया जाएगा। युवा माय भारत सजेशन बॉक्स के जरिए अपने सुझाव ऑनलाइन भी दे सकेंगे। इसके साथ ही विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 क्विज की जानकारी भी दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना है। युवाओं के विचारों और सुझावों को मंच देकर उन्हें विकसित भारत@2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रेस वार्ता में माय भारत चंडीगढ़ के जिला युवा अधिकारी विनय कुमार, माय भारत पंजाब के सहायक निदेशक विक्रम सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक जय भगवान और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों और युवाओं की भागीदारी को लेकर जानकारी साझा की।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।