Breaking News
Bhiwani Mandi News: भिवानी में बाजरा बेचने आए किसानों की फजीहत, 500 मीटर लंबी लाइनों में घंटों इंतजारHaryana Business News: हरियाणा में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, सभी जिलों में खुलेंगे उद्योग, 10 नई IMT विकसित करने का प्लानEntertainment News: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बड़ा उलटफेर, कानूनी अड़चनों के चलते तेज प्रताप यादव हुए बाहरRohtak Crime: सांपला थाने का ASI की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हत्या के मामले में मांग रहा था घूसMahendragarh News: हकेवि में रोजगार और सामाजिक समावेशन पर हुआ संवादBhiwani Mandi News: भिवानी में बाजरा बेचने आए किसानों की फजीहत, 500 मीटर लंबी लाइनों में घंटों इंतजारHaryana Business News: हरियाणा में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, सभी जिलों में खुलेंगे उद्योग, 10 नई IMT विकसित करने का प्लानEntertainment News: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बड़ा उलटफेर, कानूनी अड़चनों के चलते तेज प्रताप यादव हुए बाहरRohtak Crime: सांपला थाने का ASI की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हत्या के मामले में मांग रहा था घूसMahendragarh News: हकेवि में रोजगार और सामाजिक समावेशन पर हुआ संवाद

Koffee With Karan: ‘कॉफी विद करण 9’ के धमाकेदार आगाज की तैयारी, प्रीमियर एपिसोड में करण जौहर संग गॉसिप फरमाएंगे सलमान खान

GGaganpreet Kaur
Koffee With Karan: 'कॉफी विद करण 9' के धमाकेदार आगाज की तैयारी, प्रीमियर एपिसोड में करण जौहर संग गॉसिप फरमाएंगे सलमान खान

‘कॉफी विद करण 9’ के प्रीमियर एपिसोड में करण जौहर संग गॉसिप फरमाएंगे सलमान खान

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Koffee With Karan: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के 9वें सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। करण जौहर का यह शो इस साल अक्टूबर-नवंबर में वापसी करने जा रहा है। हर बार की तरह इस सीजन में भी कई मशहूर सितारे अपनी जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे करते नजर आएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि शो की शुरुआत किसके साथ होगी, और वैरायटी इंडिया की हालिया रिपोर्ट ने इस पर से पर्दा हटा दिया है।

अकेले नजर आएंगे ‘भाईजान’, करण ने फाइनल की डेट

विज्ञापन

आमतौर पर सेलेब्रिटी चैट शोज से थोड़ी दूरी बनाकर रखने वाले सलमान खान ‘कॉफी विद करण 9’ के ग्रैंड प्रीमियर में धमाकेदार एंट्री करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान इस एपिसोड में किसी सह-कलाकार के बिना सोलो (अकेले) गेस्ट बनकर आएंगे और करण जौहर के तीखे सवालों का जवाब देंगे। बताया जा रहा है कि करण जौहर ने सलमान से डेट्स और टाइम फाइनल कर लिया है। मेकर्स फिलहाल सलमान की टीम के साथ मिलकर बाकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

शो से जुड़े सूत्र का दावा- न्योता हुआ मंजूर

शो के एक करीबी सूत्र ने वैरायटी इंडिया को बताया कि सलमान खान ने करण जौहर का न्योता स्वीकार कर लिया है। वे शो के पहले ही एपिसोड में काउच पर बैठकर गॉसिप करते दिखाई देंगे। फिलहाल दोनों टीमों के बीच शूटिंग शेड्यूल और फॉर्मेट को लेकर बातचीत पूरी की जा रही है, जिसके बाद मेकर्स की तरफ से प्रोमो के जरिए फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया जाएगा।

अगले साल ईद पर एक्शन फिल्म ‘मॉन्स्टर’ से मचाएंगे तहलका

टॉक शो के अलावा सलमान खान अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही इस बड़ी फिल्म में सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, सागरिका घाटगे और मुजम्मिल इब्राहिम मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माता दिल राजू इस फिल्म को बेहद भव्य पैमाने पर बना रहे हैं ताकि दर्शकों को सिनेमाघरों में सलमान खान का फिर से वही ‘लार्जर दैन लाइफ’ अवतार देखने को मिले।

यह भी पढ़ें– कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर परिजनों पर कसा तंज

विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।