Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Doctor Arrested POCSO: कुरुक्षेत्र में शर्मनाक: LNJP अस्पताल के डॉक्टर ने नाबालिग मरीज से किया दुष्कर्म, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र में शर्मनाक: LNJP अस्पताल के डॉक्टर ने नाबालिग मरीज से किया दुष्कर्म, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के मुख्य सरकारी अस्पताल (LNJP) से मानवता और डॉक्टर के पेशे को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। अस्पताल में दवाई लेने आई एक नाबालिग लड़की के साथ वहीं के एक डॉक्टर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। हालांकि, मामला सामने आते ही कुरुक्षेत्र पुलिस ने इस पर कड़ा और त्वरित एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में काम कर रही केयूके थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी डॉक्टर सलिंद्र शैली को महज चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

अलग वार्ड में दाखिल कर डॉक्टर ने की हैवानियत

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र जिले के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने 31 मई को पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक खौफनाक दास्तां बयां की। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते 29 मई को वह अपनी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल लेकर आया था। डॉक्टरों ने पिता और बेटी दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में दाखिल (एडमिट) कर लिया। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी डॉक्टर ने मर्यादाओं को ताक पर रख दिया।

पिता के सामने फूट-फूटकर रोई पीड़ित बेटी

शिकायत के अनुसार, 31 मई को जब पिता अपनी बेटी की सेहत का हालचाल जानने उसके वार्ड में पहुंचा, तो नाबालिग बेटी उसे देखकर फूट-फूटकर रोने लगी। पिता के ढांढस बंधाने पर उसने रोते हुए बताया कि 29 मई की रात को आरोपी डॉक्टर सलिंद्र शैली ने उसके वार्ड में आकर पहले तो उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ जबरन गलत काम किया। बेटी की बात सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस की शरण ली।

पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने दबोचा, कोर्ट में पेशी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केयूके थाना पुलिस ने बिना वक्त गंवाए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया। मामले की जांच के लिए केयूके थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंधु, सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार और महिला सहायक उप निरीक्षक मुकेश की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्परता से छापेमारी कर आरोपी डॉक्टर सलिंद्र शैली को कुरुक्षेत्र से ही दबोच लिया। पुलिस ने कानूनन पीड़िता का मेडिकल कराया और माननीय अदालत के समक्ष उसके बयान दर्ज करवा दिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर अगली न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और महिला मरीजों की सेफ्टी को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।