Breaking News
Haryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ता

Kurukshetra News: शाहाबाद-बराड़ा रोड पर दर्दनाक दुर्घटना, हवा चेक कर रहा था चालक, पीछे से घुसी बाइक, 63 वर्षीय सुदेश की जान गई

Kurukshetra News: शाहाबाद-बराड़ा रोड पर दर्दनाक दुर्घटना, हवा चेक कर रहा था चालक, पीछे से घुसी बाइक, 63 वर्षीय सुदेश की जान गई

शाहाबाद-बराड़ा रोड पर दर्दनाक दुर्घटना, हवा चेक कर रहा था चालक, पीछे से घुसी बाइक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद इलाके में बराड़ा रोड पर एक बार फिर सड़क किनारे बिना किसी संकेतक (इंडीकेटर) के खड़े वाहन काल बन गए। रावा गांव के समीप रात के अंधेरे में सड़क पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने के कारण 63 वर्षीय राजमिस्त्री सुदेश कुमार की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही सुदेश कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

काम खत्म कर लौट रहे थे घर, रास्ते में बना काल

विज्ञापन

रावा गांव के रहने वाले बलजीत सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता सुदेश कुमार (63) राजमिस्त्री का काम करते थे। रोज की तरह वे अपना काम निपटाकर बाइक से शाहाबाद से वापस अपने गांव रावा लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, सड़क पर ही खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी नजर में नहीं आ सकी। चालक सड़क के बीचों-बीच वाहन रोककर उसका टायर चेक कर रहा था।

न रिफ्लेक्टर था न इंडिकेटर, अंधेरे में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर न तो पीछे कोई रिफ्लेक्टर पट्टी लगी हुई थी और न ही चालक ने इमरजेंसी पार्किन या इंडिकेटर लाइट जला रखी थी। अंधेरा होने की वजह से सुदेश कुमार को सड़क पर खड़ी ट्रॉली का अंदाजा नहीं हो पाया और उनकी तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्रॉली के पिछले हिस्से में जा घुसी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, चालक फरार

टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। इस बीच मौका पाकर आरोपी चालक अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। परिजन ग्रामीणों की मदद से लहूलुहान सुदेश कुमार को तुरंत शाहाबाद के सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रैक्टर नंबर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की जानकारी देते हुए शाहाबाद थाना प्रभारी (SHO) जगदीश टामक ने बताया कि मृतक के बेटे बलजीत सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ शाहाबाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने पुलिस को ट्रैक्टर का नंबर मुहैया कराया है, जिसके आधार पर वाहन मालिक और चालक का सुराग लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– कैदियों के आपराधिक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, अंबाला जेल में सफल रहा ‘कॉल ब्लॉकिंग’ सिस्टम का ट्रायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।