August 9, 2026

Kurukshetra Tiranga Yatra: कुरुक्षेत्र में 10 अगस्त को राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

0
Kurukshetra Tiranga Yatra: कुरुक्षेत्र में 10 अगस्त को राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

कुरुक्षेत्र में 10 अगस्त को राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

Kurukshetra Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुरू हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में 10 अगस्त को राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस यात्रा को लेकर आम जनमानस में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। पिपली सेक्टर-2 से शाम 4 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा का मुख्य मकसद हर नागरिक के दिल में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की अलख जगाना है।

सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि, सांसद नवीन जिंदल समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत

इस राज्यस्तरीय गरिमामयी कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जबकि कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इनके अलावा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा, पीएलडीबी चेयरमैन सुभाष कलसाना, एचएलआरडीसी चेयरमैन गुरनाम सैनी, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, 48 कोस विकास कार्य समिति के अध्यक्ष रविन्द्र सांगवान और नगर परिषद थानेसर की चेयरपर्सन माफी ढांडा समेत कई गणमान्य प्रतिनिधि इस यात्रा में कदमताल करेंगे।

इन रास्तों से गुजरेगा तिरंगे का कारवां, सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े प्रबंध

तय कार्यक्रम के अनुसार, यह विशाल तिरंगा यात्रा पिपली सेक्टर-2 से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। इसके बाद पुलिस लाइन, नया बस अड्डा और द्रोणाचार्य स्टेडियम मार्ग से होते हुए यह यात्रा लघु सचिवालय परिसर में स्थित शहीदी स्मारक पर पहुंचकर संपन्न होगी। शहीदी स्मारक पर पहुंचकर मुख्यमंत्री और अन्य नेता देश के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आयोजन को भव्य और सुचारू बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सरकारी इमारतों से निकलकर हर घर की शान बना तिरंगा: कंवलजीत कौर

जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 2022 में शुरू हुआ यह अभियान अब केवल सरकारी औपचारिकता न रहकर एक देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

पहले जहां राष्ट्रीय ध्वज केवल चुनिंदा सरकारी भवनों तक ही सीमित रहता था, वहीं आज देश का हर नागरिक अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने धर्मनगरी के तमाम नागरिकों से आह्वान किया कि वे 10 अगस्त को सेक्टर-2 पिपली पहुंचकर इस ऐतिहासिक यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त करें।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed