Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राकांपा के दोनों गुटों के नेता लेंगे विलय पर फैसला: फडणवीस

JJagmarg Desk
राकांपा के दोनों गुटों के नेता लेंगे विलय पर फैसला: फडणवीस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों के नेता विलय के मुद्दे को सुलझाएंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस पर तभी टिप्पणी करेगी, जब कोई निर्णय ले लिया जाएगा। फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने पिछले महीने राकांपा प्रमुख एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन

सुनेत्रा के नेतृत्व में राकांपा ने चुनावों में किया अच्छा प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि हमने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और सुनेत्रा पवार का स्वागत किया। उनके (सुनेत्रा के) नेतृत्व में राकांपा ने जिला परिषद चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। राकांपा के दोनों गुटों के विलय का निर्णय संबंधित दलों को लेना है। भाजपा इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया (विलय के) फैसले के बाद देगी।

पुणे जिले के बारामती में 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है और उन्होंने आवंटित विभागों का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अजित पवार की मृत्यु के बाद, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शप) के नेताओं ने दावा किया था कि दोनों गुटों के विलय को लेकर वार्ता काफी आगे पहुंच गयी थी और इसकी घोषणा के लिए 12 फरवरी की तारीख तय कर ली गई थी।

संघ के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किये गए लोगों को लग रहा है बुरा 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भगवत के बारे में की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, फडणवीस ने कहा कि संघ के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए गए लोग बुरा मान रहे हैं और आलोचना का सहारा ले रहे हैं। राज ठाकरे ने भागवत की आलोचना करते हुए कहा कि अगर संघ प्रमुख को लगता है कि अपनी भाषा के लिए विरोध करना एक ‘बीमारी’ है तो देश के अधिकांश राज्य इससे पीड़ित हैं। फडणवीस ने कहा कि जिन लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था, वे नाराज हैं, इसलिए वह (ठाकरे) आलोचना का सहारा ले रहे हैं। 

आरएसएस का कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को 100 वर्ष पूरा कर चुके इस संगठन के बारे में जानकारी देने और उनसे संवाद स्थापित करने के लिए आयोजित किया गया था। जिन लोगों को निमंत्रण नहीं मिला, वे नाराज हैं। चंद्रपुर में भाजपा द्वारा शिवसेना (उबाठा) के समर्थन से कांग्रेस को मात देकर महापौर पद जीतने के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद इस पर बात करेंगे।

विज्ञापन

महाराष्ट्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।