Breaking News
Narnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाMahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूपीएससी की तैयारी के लिए हुआ ‘जिज्ञासा सिविल सर्विसेज मेंटरशिप एंट्रेंस टेस्ट’ का आयोजनAmbala Dhulkot Building Collapse: धूलकोट इमारत हादसा, अदालत ने हरदीप जग्गी समेत 3 की जमानत अर्जी की नामंजूर, एसआईटी जांच तेजMahendragarh : हकेवि में ‘मंडलाकृति’ कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण महिलाओं ने सीखा कला का हुनरAteli Mandi : अटेली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद पर संकट बरकरार, एसडीएम की बैठक बेनतीजा, किसानों की बढ़ी मुश्किलेंNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाMahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूपीएससी की तैयारी के लिए हुआ ‘जिज्ञासा सिविल सर्विसेज मेंटरशिप एंट्रेंस टेस्ट’ का आयोजनAmbala Dhulkot Building Collapse: धूलकोट इमारत हादसा, अदालत ने हरदीप जग्गी समेत 3 की जमानत अर्जी की नामंजूर, एसआईटी जांच तेजMahendragarh : हकेवि में ‘मंडलाकृति’ कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण महिलाओं ने सीखा कला का हुनरAteli Mandi : अटेली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद पर संकट बरकरार, एसडीएम की बैठक बेनतीजा, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

Live In Couple Murder case: दिल्ली के लिव-इन कपल की हरियाणा में वीभत्स हत्या, दोस्तों ने ईंट से कुचला सिर, नहर में फेंकी लाशें

GGaganpreet Kaur
Live In Couple Murder case: दिल्ली के लिव-इन कपल की हरियाणा में वीभत्स हत्या: दोस्तों ने ईंट से कुचला सिर, नहर में फेंकी लाशें

दिल्ली के लिव-इन कपल की हरियाणा में वीभत्स हत्या: दोस्तों ने ईंट से कुचला सिर, नहर में फेंकी लाशें

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Live In Couple Murder case: रोहतक और झज्जर के सीमावर्ती इलाके में सामने आए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए सीआईए-2 (CIA-2) पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दिल्ली के नेब सराय इलाके में लिव-इन में रह रहे संदीप और उसकी पार्टनर कविता की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि संदीप के ही दो जिगरी दोस्तों ने अंजाम दी थी। तफ्तीश में सामने आया है कि आरोपी नितेश उर्फ मोडिस और नितेश उर्फ बच्चा निवासी हसनगढ़, कविता पर गलत नजर रखते थे। इसी बात को लेकर संदीप का अपने दोस्तों से तीखा विवाद हुआ था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने दोनों के सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शवों को झज्जर स्थित एनसीआर (NCR) नहर में बहा दिया।

नोएडा के शोरूम में हुई थी मुलाकात, दोनों के पहले से हैं दो-दो बच्चे

विज्ञापन

मृतक संदीप के भाई राकेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में पूरे घटनाक्रम का ब्योरा दिया है। राकेश के मुताबिक, मूल रूप से हसनगढ़ निवासी संदीप की पहली पत्नी का साल 2012 में देहांत हो चुका था और उसके दो बच्चे हैं। संदीप की मुलाकात कविता से नोएडा के एक नामी कपड़ा शोरूम में काम करने के दौरान हुई थी। कविता भी पहले से शादीशुदा थी और उसके भी दो बच्चे हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे साथ रहने लगे। संदीप की रोहतक के हसनगढ़ में एक परचून की दुकान थी, जिसे उसने करीब तीन महीने पहले बंद कर दिया था और कविता के साथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में शिफ्ट हो गया था। हालांकि, उसका गांव आना-जाना बना रहता था।

26 सितंबर को आए थे गांव, 30 सितंबर को मां से हुई थी आखिरी बातचीत

परिजनों के अनुसार, संदीप और कविता 26 सितंबर को अपनी निजी कार से हसनगढ़ पहुंचे थे। 30 सितंबर को संदीप की अपनी मां से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह कविता और अपने दोनों दोस्तों—नितेश उर्फ मोडिस और नितेश उर्फ बच्चा के साथ है तथा एक-दो दिन में घर लौट आएगा। लेकिन इसके बाद उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आने लगा और परिजनों से उसका संपर्क पूरी तरह कट गया।

4 अक्टूबर को नहर से बरामद हुए शव, कार लेकर फरार हुए आरोपी

कई दिनों तक कोई खोज-खबर न मिलने पर 4 अक्टूबर को परिजन संदीप की तलाश करते हुए हसनगढ़ पहुंचे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि आसौदा के पास एनसीआर नहर में दो अज्ञात शव तैरते हुए मिले हैं। परिजन तुरंत पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा दिखाए गए चित्रों के आधार पर राकेश ने संदीप और कविता के शवों की शिनाख्त की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोनों दोस्तों ने मिलकर ईंटों से सिर कुचलकर बेहद बेरहमी से हत्या की और वारदात के बाद संदीप की कार लेकर रफूचक्कर हो गए। गौरतलब है कि मृतक संदीप का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह वर्ष 2024 में एक हत्या के मामले में बरी होकर जेल से बाहर आया था।

डीएसपी का दावा: आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सांपला के डीएसपी राकेश मलिक ने बताया कि परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर हत्या का आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और सीआईए की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

यह भी देखें –  यमुनानगर में 60 लाख की हेरोइन के साथ पानीपत का तस्कर गिरफ्तार, बस में लेकर पहुंचा था सप्लाई

विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।