Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉकों पर पशुओं के लिए पशुधन औषधि केंद्र खोले जायेंगे : पशुधन मंत्री

JJagmarg Desk
उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉकों पर पशुओं के लिए पशुधन औषधि केंद्र खोले जायेंगे : पशुधन मंत्री
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य के सभी ब्लॉकों पर पशुओं के लिए पशुधन औषधि केंद्र खोले जायेंगे और इन केंद्रों पर एथनोमेडिसिन की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जायेगी। पशुधन मंत्री सिंह ने आज विधान भवन स्थित तिलक हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि देशी गाय का दूध अमृत है और गौपालक तथा किसान गायों के दूध देना बंद करने पर उनको इधर-उधर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गायों के उन्नत नस्ल सुधार कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है। संक्रामक रोगों पर नियंत्रण हेतु वैक्सीन और औषधियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

विज्ञापन

पशुओं के उपचार हेतु पीपीपी मोड पर वेटनरी और पैरावेटनरी सेवाएं कराई जायेंगी शुरू

उन्होंने कहा कि गोवंश व अन्य पशुओं के उपचार हेतु पीपीपी मोड पर वेटनरी और पैरावेटनरी सेवाएं शुरू कराई जायेंगी। पशुओं की जांच हेतु पैथालॉजी केंद्र खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए नयी चारा नीति लागू की गई है, इसके अंतर्गत किसानों को चारे का बीज निशुल्क दिया जायेगा। सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि एवं पशुपालन पर आधारित हैं। राज्य की लगभग 68 प्रतिशत जनसंख्या जीविकोपार्जन हेतु कृषि एवं पशुपालन कार्यों पर निर्भर है। पशुपालन विभाग पारम्परिक विकास के साथ-साथ ’विकसित उत्तर प्रदेश-समर्थ उत्तर प्रदेश 2047“ की दीर्घकालिक संकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि 20वीं पशुगणना 2019 के अनुसार देश में उत्तर प्रदेश विशाल पशु सम्पदा से अच्छादित राज्य है, जिसमें 190.20 लाख गोवंश, 330.17 लाख महिषवंश, 9.85 लाख भेड़, 144.80 लाख बकरी एवं 4.09 सूकर हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के आर्थिक उत्थान एवं बेहतर जीविकोपार्जन के लिए पशुपालन से सम्बन्धित योजनाओं हेतु बजट में वर्ष 2017-18 में स्वीकृत 137423. 53 लाख रुपये के सापेक्ष उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए वर्ष 2024-25 में 411529.86 लाख रुपये स्वीकृत (लगभग तीन गुना की वृद्धि) किये गये हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।