Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

LPG Cylinder Price Hike: गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले, अब 21-25 दिन बाद ही होगी अगली बुकिंग

AAmandeep Singh
गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले, अब 21-25 दिन बाद ही होगी अगली बुकिंग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

दिल्ली। होली के तुरंत बाद आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का असर दिखने लगा है। केंद्र सरकार ने घरेलू LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं और नई कीमतें 7 मार्च से लागू कर दी गई हैं।

तेल कंपनियों के इस फैसले का असर सीधे घरों के बजट और छोटे कारोबारों पर पड़ेगा। गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से जहां रसोई खर्च बढ़ेगा, वहीं होटल और ढाबों जैसे व्यवसायों की लागत भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है।

मुंबई में इसकी नई कीमत 912.50 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में सिलेंडर का दाम 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये पहुंच गया है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी बढ़ी

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर पड़ेगा, जहां खाना बनाने के लिए बड़ी मात्रा में गैस का इस्तेमाल होता है।

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। मुंबई में यह 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये, कोलकाता में 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है।

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव

तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के नियम भी बदल दिए हैं। अब उपभोक्ता अगले सिलेंडर की बुकिंग 21 से 25 दिन के बाद ही कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर यदि किसी उपभोक्ता ने 4 तारीख को गैस सिलेंडर बुक कराया और 5 तारीख को डिलीवरी मिल गई, तो अगली बुकिंग डिलीवरी के 21 या 25 दिन बाद ही की जा सकेगी। अलग-अलग तेल कंपनियों के लिए यह अवधि अलग हो सकती है।

आम परिवारों और छोटे कारोबार पर असर

रसोई गैस के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर असर पड़ना तय है। खासकर मध्यम वर्ग और कम आय वाले परिवारों के लिए हर महीने का खर्च बढ़ सकता है।

दूसरी ओर कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, ढाबा और छोटे फूड बिजनेस की लागत भी बढ़ेगी। कई कारोबारियों को अपने खाने-पीने के सामान की कीमतों में बदलाव करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।