Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी समस्या के कारण वापस दिल्ली लौटी

JJagmarg Desk
लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी समस्या के कारण वापस दिल्ली लौटी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की ए350 विमान तकनीकी समस्या के कारण लगभग सात घंटे हवा में रहने के बाद वृहस्पतिवार की दोपहर वापस दिल्ली लौट आई। यह उड़ान सुबह छह बजे दिल्ली से रवाना हुई थी और दोपहर 12.30 बजे वापस उतरी।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एआई111 विमान को तकनीकी समस्या के संदेह के कारण सुरक्षित रूप से वापस दिल्ली मोड़ लिया गया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा और विमानन कंपनी के उच्च सुरक्षा मानकों के अनुसार इसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है, जिसे पूरा होने में समय लगेगा।

प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि विमानन कंपनी यात्रियों की लंदन यात्रा को जल्द पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हालांकि, विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

‘फ्लाइटरडार24.कॉम’ वेबसाइट के अनुसार, एआई111 जब सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में था तभी इसे मोड़ने का निर्णय लिया गया, इससे पहले यह लगभग चार घंटे तक हवा में रहा।

वहीं, इसी ए350-900 विमान (वीटी-जेआरएफ) को 15 मार्च को भी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान को आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया था।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।