Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

लुधियाना: मुल्लापुर में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से कॉन्स्टेबल की मौत, लग्जरी कारों के शोरूम की सुरक्षा में तैनात था

VVinita Kohli
लुधियाना: मुल्लापुर में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से कॉन्स्टेबल की मौत, लग्जरी कारों के शोरूम की सुरक्षा में तैनात था
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लुधियाना: लुधियाना जिले के कस्बा मुल्लापुर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनोज मसीह के रूप में हुई है, जो पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। अनोज को गर्दन के पास गोली लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना आज तड़के करीब सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। अनोज मसीह इन दिनों मुल्लापुर स्थित RAC लग्जरी कार शोरूम की सुरक्षा में तैनात था। दरअसल, कुछ समय पहले शोरूम मालिक को एक गैंगस्टर की ओर से रंगदारी की धमकी मिली थी, जिसके बाद लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन

शोरूम के बाहर कार में बैठे थे दोनों सुरक्षाकर्मी

जानकारी के अनुसार, घटना के समय अनोज मसीह अपने एक अन्य साथी सुरक्षाकर्मी के साथ शोरूम परिसर में ड्यूटी कर रहा था। दोनों शोरूम के बाहर खड़ी कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान अनोज ने अपने साथी को पानी लाने के लिए भेजा। साथी के जाते ही कुछ ही मिनटों के भीतर अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब साथी वापस लौटा तो उसने देखा कि अनोज मसीह कार की सीट पर औंधे मुंह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। तुरंत ही इस घटना की सूचना थाना दाखा और पुलिस हेडक्वार्टर को दी गई। सूचना मिलते ही दाखा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेज दिया गया।

कैसे चली गोली

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि गोली अनोज के ही सरकारी हथियार से चली हो सकती है, हालांकि अभी तक किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मुल्लापुर के डीएसपी वरिंदरजीत सिंह खोसा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।


फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी सैंपल एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और किसी भी तरह की शंका को दूर किया जा सके। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा, जिससे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

16 जनवरी को मिली थी सुरक्षा तैनाती

गौरतलब है कि 16 जनवरी को RAC शोरूम मालिक को मिली रंगदारी की धमकी के बाद लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने उसे कुल चार सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए थे। इनमें से दो सुरक्षाकर्मी मालिक के घर और दो शोरूम की सुरक्षा में तैनात किए गए थे। अनोज मसीह भी इन्हीं सुरक्षाकर्मियों में शामिल था। अनोज मसीह गुरदासपुर जिले के गांव लक्खा कलां का रहने वाला था। उसे अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा (तरस) के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। उसकी अचानक और रहस्यमयी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।