Breaking News
Sonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारे

Ludhiana China Dor Accident : लुधियाना में चाइना डोर का खूनी कहर, युवती की गर्दन पर लगा 10 इंच का कट

Ludhiana China Dor Accident : लुधियाना में चाइना डोर का खूनी कहर, युवती की गर्दन पर लगा 10 इंच का कट

लुधियाना में चाइना डोर का खूनी कहर, युवती की गर्दन पर लगा 10 इंच का कट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Ludhiana China Dor Accident : पंजाब के लुधियाना शहर में प्रतिबंधित चाइना डोर का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शिमलापुरी इलाके के क्वालिटी चौक के पास से सामने आया है, जहां काम से अपने घर लौट रही एक 22 वर्षीय कंप्यूटर ऑपरेटर युवती चाइना डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। डोर इतनी तेजी से गले में उलझी कि युवती को खुद का बचाव करने तक का मौका नहीं मिला।

पीड़िता मुस्कान (22) ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह बुधवार शाम अपने दफ्तर का काम निपटाकर स्कूटी से घर वापस आ रही थी। जैसे ही वह क्वालिटी चौक के करीब पहुंची, हवा में लटकती हुई चाइना डोर अचानक उसकी गर्दन में आ फंसी। इससे पहले कि वह गाड़ी रोक पाती या हाथ से डोर को हटाती, मांझे के खिंचाव के कारण उसकी गर्दन पर 10 इंच लंबा और आधा इंच गहरा जख्म हो गया।

विज्ञापन

राहगीरों ने दिखाई तत्परता, अस्पताल में लगे टांके

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए मुस्कान की मदद की और उसे आनन-फानन में नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से कटी हुई गर्दन पर टांके लगाए और जरूरी प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। फिलहाल डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।

प्रशासनिक दावों की खुली पोल, शहरवासियों में भारी रोष

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर लुधियाना प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में चाइना डोर की बिक्री और इस्तेमाल पर कागजों में सख्त पाबंदी लागू है, लेकिन धरातल पर यह खूनी डोर बेझिझक बेची और उड़ाई जा रही है।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पीड़िता मुस्कान ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह डोर सड़कों पर चलने वाले आम लोगों के लिए मौत का फंदा बन चुकी है।

उसने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि केवल औपचारिक बैठकों के बजाय चाइना डोर बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ जमीनी स्तर पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और बेकसूर को अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़े।

Punjab Launches Pehchan Portal : पंजाब में अज्ञात शवों की पहचान के लिए देश का पहला ‘पहचान’ पोर्टल लॉन्च

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।