Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ludhiana News: लुधियाना में 10 लोगों के नाम लेकर प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड, बीती रात निगला जहर, सुबह मौत

VVinita Kohli
Ludhiana News: लुधियाना में 10 लोगों के नाम लेकर प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड, बीती रात निगला जहर, सुबह मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले से आज गुरुवार को एक प्रॉपर्टी डीलर के कथित रूप से आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक ने बीती रात जहर खा लिया था जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीीयत बिगड़ जाने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया गया लेकिन उउसकी हालत में कोई सुधार ना होने के चलते परिवार द्वारा उसे DMC अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रिंपी अनेजा के रूप में हुई। वह 52 साल के थे और शहीद भगत सिंह नगर में उनकी कोठी थी। 20 दिन पहले ही उनकी मां का निधन हुआ था। सिविल अस्पताल में उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मरने से पहले बनाया वीडियो

विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति (रिंपी अनेजा) ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उन्होंने करीब 10 लोगों के नाम लिए हैं। परिवार का कहना है कि वीडियो में कुछ लोगों पर मानसिक दबाव और परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोबाइल फोन और वीडियो की जांच की जाएगी। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे और वीडियो में जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उनकी इस मामले में क्या भूमिका है।

20 दिन पहले मां का हुआ था निधन

परिवार के मुताबिक रिंपी अनेजा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। करीब 20 दिन पहले उनकी मां का निधन हुआ था, जिसके बाद से वह काफी परेशान चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि मां की मौत का असर उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ा था। स्थानीय लोगों के अनुसार रिंपी अनेजा प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हुए थे और इलाके में उनकी पहचान थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस परिवार के बयान दर्ज कर रही है और वीडियो समेत अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।