Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Madhya Pradesh News: जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसा, अब तक नौ लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

VVinita Kohli
Madhya Pradesh News: जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसा, अब तक नौ लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में गुरुवार शाम हुए क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। शुक्रवार तड़के बचाव अभियान के दौरान पांच और शव बरामद किए गए, जबकि इससे पहले चार शव मिल चुके थे। अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में कुल 29 यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे के बाद से ही लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना अचानक आए तेज तूफान के कारण हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज हवाओं से पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं, जिससे क्रूज असंतुलित हो गया। यात्रियों ने चालक दल से नाव को किनारे ले जाने की अपील की, लेकिन तेज हवाओं और शोर के कारण चालक दल तक उनकी आवाज नहीं पहुंच सकी और नाव पलट गई।

बचाव अभियान में जुटी कई एजेंसियां

विज्ञापन

हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए रातभर अभियान जारी रहा। इस अभियान में सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। क्रूज को पानी से बाहर निकालने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन का उपयोग किया जा रहा है। घटना में जीवित बचे कुछ लोगों ने लाइफ जैकेट की उपलब्धता और उपयोग को लेकर सवाल उठाए हैं। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि इस पहलू की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों ने बचाई कई जानें

हादसे के दौरान कुछ यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उन्हें बचाने में मदद मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रस्सियों की मदद से कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस त्वरित सहायता के कारण कई लोगों की जान बच सकी। अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान तेजी से जारी है और हर संभव संसाधन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बचाव दल पानी के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी लापता लोगों का पता लगाने तक अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।