Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Mahendragarh : सतनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.04 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ppravesh kaushik
Mahendragarh : सतनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.04 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

प्रतीकात्मक फोटो ।

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ जिले की सतनाली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.04 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ और उसकी मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ सतनाली थाने में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डिप्टी एसपी (DSP) डॉ. कविता ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सतनाली थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर गश्त कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डालनवास निवासी प्रवीन्द्र अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर डालनवास की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मुस्तैद होते हुए क्षेत्र के मॉन्टेसरी स्कूल के पास विशेष नाकाबंदी कर दी।

कुछ समय बाद बताए गए हुलिए के अनुसार एक युवक मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की और नियमानुसार उसकी तलाशी ली, तो उसकी लोअर की जेब से एक प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई। पन्नी की जांच करने पर उसमें हेरोइन पाई गई। जब इलेक्ट्रॉनिक कांटे से उस हेरोइन का वजन किया गया, तो वह कुल 7.04 ग्राम पाई गई।

पहले भी दर्ज हैं दो आपराधिक मामले

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी प्रवीन्द्र के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और लड़ाई-झगड़े से जुड़े दो अन्य मामले दर्ज हैं। सतनाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह हेरोइन कहां से खरीद कर लाता था और इसे आगे किस-किस को सप्लाई किया जाना था। इस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

यह भी देखें –  कसौला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।