Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Mahendragarh Sports Stadium: महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले! बड़कोदा-बड़गांव में 5 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार खेल स्टेडियम

AAmandeep Singh
महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले! बड़कोदा-बड़गांव में 5 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार खेल स्टेडियम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नारनौल।  शनिवार को खेल मंत्री गौरव गौतम और नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव प्रस्तावित स्टेडियम की जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान खेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ परियोजना की रूपरेखा साझा की और जमीन के सीमांकन को लेकर चर्चा की।

मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को दोटूक निर्देश दिए कि कागजी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य धरातल पर शुरू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अभ्यास के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।

विज्ञापन

जगह की कमी बनी बड़कोदा के लिए वरदान

दिलचस्प बात यह है कि यह जिला स्तरीय स्टेडियम मूल रूप से नारनौल विधानसभा क्षेत्र के मुख्य शहर में बनना तय हुआ था। हालांकि, शहर के पास इतनी बड़ी जमीन का एकमुश्त उपलब्ध होना मुश्किल साबित हो रहा था। लंबी तलाश के बाद बड़कोदा-बड़गांव में 14 एकड़ पंचायत भूमि को उपयुक्त पाया गया।

विधायक ओमप्रकाश यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह स्टेडियम न केवल महेंद्रगढ़ बल्कि आसपास के जिलों के युवाओं के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।

क्या-क्या होगा इस स्टेडियम में खास?

प्रस्तावित मानचित्र के अनुसार, इस स्टेडियम को मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां धावकों के लिए अत्याधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल और हॉकी के लिए बड़े मैदान, और इनडोर खेलों के लिए अलग ब्लॉक बनाया जाएगा। साथ ही, दूर-दराज से आने वाले खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और कोचिंग सेंटर की भी व्यवस्था होगी। स्थानीय ग्रामीणों में इस फैसले को लेकर भारी उत्साह है। गांव के युवाओं का मानना है कि अब उन्हें अपनी मेहनत और पसीने को सही दिशा देने के लिए एक प्रोफेशनल मंच मिल सकेगा।

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।