Breaking News
Pathankot News: पठानकोट में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.8 किलो हेरोइन के साथ एक महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तारNarnaul News: 16 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में लगेगा रोजगार मेलाकॉजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- युवाओं की आवाज दबाने की कोशिशसुखना चो रिजर्व फॉरेस्ट में 35 एकड़ में बनेगा नया सिटी फॉरेस्ट, ऑडिटोरियम से साइकिल ट्रैक तक की योजनाNew Zealand House Relocation: सामान नहीं, पूरा घर ही शिफ्ट कर देते हैं लोग! न्यूजीलैंड का यह वायरल वीडियो उड़ा देगा होशPathankot News: पठानकोट में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.8 किलो हेरोइन के साथ एक महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तारNarnaul News: 16 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में लगेगा रोजगार मेलाकॉजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- युवाओं की आवाज दबाने की कोशिशसुखना चो रिजर्व फॉरेस्ट में 35 एकड़ में बनेगा नया सिटी फॉरेस्ट, ऑडिटोरियम से साइकिल ट्रैक तक की योजनाNew Zealand House Relocation: सामान नहीं, पूरा घर ही शिफ्ट कर देते हैं लोग! न्यूजीलैंड का यह वायरल वीडियो उड़ा देगा होश

Mahendragarh News: हकेवि के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण, आपदा जोखिम आकलन के लिए विद्यार्थियों का दल हिमाचल प्रदेश रवाना

ppravesh kaushik
शेयर करें
Mahendragarh News: हकेवि के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण, आपदा जोखिम आकलन के लिए विद्यार्थियों का दल हिमाचल प्रदेश रवाना

Mahendragarh News: हकेवि के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण, आपदा जोखिम आकलन के लिए विद्यार्थियों का दल हिमाचल प्रदेश रवाना

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh News: हकेवि महेंद्रगढ़ के भूगोल विभाग द्वारा 14 से 20 अक्टूबर 2026 तक सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है।

आपदा जोखिम आकलन पर आधारित इस क्षेत्रीय अध्ययन भ्रमण के लिए विद्यार्थियों का दल बुधवार को हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, विभागाध्यक्ष प्रो. एम.एल. मीणा और संकाय सदस्य डॉ. सी.एम. मीणा ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

विज्ञापन

भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एम.एल. मीणा ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थी शिमला, कल्पा, चितकुल और आसपास के क्षेत्रों का अध्ययन करेंगे। हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने के कारण भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़, भूकंप और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।

विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में जाकर आपदाओं के कारणों, उनके प्रभावों और बचाव के उपायों को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य कक्षा शिक्षण को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना है।

प्रो. मीणा ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थी स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके रहन-सहन, आजीविका, खेती, पर्यटन और अन्य सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की जानकारी भी जुटाएंगे। वे यह भी देखेंगे कि पहाड़ी क्षेत्रों के लोग आपदाओं का सामना कैसे करते हैं और उनके जीवन पर इनका क्या असर पड़ता है।

इस अध्ययन के आधार पर विद्यार्थी भ्रमण के बाद अपनी क्षेत्रीय रिपोर्ट तैयार करेंगे। विभाग का मानना है कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों में शोध की समझ, अवलोकन क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है। इस भ्रमण का संयोजन डॉ. मनीष और डॉ. कपिल कर रहे हैं।

यह भी देखें –  महेंद्रगढ़ में 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।