Breaking News
Mahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितNarnaul: भव्य कलश एवं ध्वजा यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभBigg Boss 20 Promo: स्काउट के बर्ताव पर भड़के सलमान खान, बोले- आपका तरीका बेहद वाहियात हैNangal Chaudhary News: महाराजा अग्रसेन की जयंती पर अग्र समाज ने शोभायात्रा निकालकर युवाओं को दिया परोपकार का संदेशMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितNarnaul: भव्य कलश एवं ध्वजा यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभBigg Boss 20 Promo: स्काउट के बर्ताव पर भड़के सलमान खान, बोले- आपका तरीका बेहद वाहियात हैNangal Chaudhary News: महाराजा अग्रसेन की जयंती पर अग्र समाज ने शोभायात्रा निकालकर युवाओं को दिया परोपकार का संदेश

Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नुआखाई भेटघाट 2026 का हुआ भव्य आयोजन

ppravesh kaushik
Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नुआखाई भेटघाट 2026 का हुआ भव्य आयोजन

Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नुआखाई भेटघाट 2026 का हुआ भव्य आयोजन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में अध्ययनरत ओडीशा के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के संयुक्त के तत्वावधान में ‘नुआखाई भेटघाट 2026‘ का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

इस पर्व का मुख्य उद्देश्य खेती-किसानी की विरासत, आपसी प्रेम और ओडिशा की समृद्ध संस्कृति को हरियाणा के शैक्षिक परिवेश में जीवंत रखना था। आयोजन में बरगढ़ के सांसद  प्रदीप पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में तथा भिवानी-महेन्द्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की।

विज्ञापन
Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नुआखाई भेटघाट 2026 का हुआ भव्य आयोजन
Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नुआखाई भेटघाट 2026 का हुआ भव्य आयोजन

कार्यक्रम का शुमारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों, दीप प्रज्वलन और ‘वन्दे उत्कल जननी‘ गान के साथ हुआ। हकेवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सहायक आचार्य डॉ. अलेख सचिदानंद नायक ने स्वागत भाषण देते हुए सभी मुख्य अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया। इसके पश्चात ओडिशा की समृद्ध विरासत को दर्शाती एक विशेष डॉक्यूमेंटरी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने नुआखाई के गहरे सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में  सांसद धर्मबीर सिंह ने ओडिशा और हरियाणा के बीच के अनूठे सांस्कृतिक और खान-पान से जुड़े रिश्तों की सराहना की।

Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नुआखाई भेटघाट 2026 का हुआ भव्य आयोजन
Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नुआखाई भेटघाट 2026 का हुआ भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में बरगढ़ के सांसद  प्रदीप पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि नुआखाई केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि किसानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने, माँ समलेश्वरी और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने, बुजुर्गों का आदर करने और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने का पवित्र अवसर है।

विश्वविद्यालय के उप छात्रकल्याण अधिष्ठाता डॉ. नीरज कर्ण सिंह ने ओड़िया छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई शानदार सांस्कृतिक गतिविधियों और उनके उत्साह की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान ओडिसी, डलखाई, संबलपुरी ग्रुप डांस, संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

इस आयोजन की सफलता में कार्यक्रम संयोजक इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. तीर्थराज भोई के साथ सह-संयोजक डॉ. अलेख सचिदानंद नायक, प्रो. रंजन साहू, तथा नारायण चौधरी, मनसरंजन बिशि, जितेन्द्र विश्वाल, अरुण, ठाकुर माझी, अभिषेक साहू और ओड़िया परिवार के सभी सदस्योंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

यह भी देखें – विधायक कंवर सिंह यादव ने तीन गांवों को दी विकास परियोजनाओं की सौगात, बुचावास और मुड़ायन में उद्घाटन तो बवानिया में किया शिलान्यास

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।