October 3, 2026

Mahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में पीजी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 6 अक्टूबर को होगी फिजिकल काउंसलिंग

0
Mahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में पीजी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 6 अक्टूबर को होगी फिजिकल काउंसलिंग

राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़।

Mahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में पीजी कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 6 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह प्रवेश का अंतिम अवसर होगा।

 

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय यादव ने बताया कि महाविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रमों में एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी तथा एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषयों में कुछ सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए विभाग द्वारा विद्यार्थियों को 6 अक्टूबर तक प्रवेश का अवसर दिया गया है।

 

 

प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 6 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे महाविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर संबंधित एडमिशन कमेटी के समक्ष अपने सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। विद्यार्थियों द्वारा जमा करवाए गए दस्तावेजों के आधार पर मेरिट सूची 6 अक्टूबर को ही जारी की जाएगी।

 

 

महाविद्यालय के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रोफेसर गगनदीप यादव ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि भी 6 अक्टूबर ही है। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर महाविद्यालय पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

 

 

उन्होंने कहा कि पीजी कक्षाओं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम मौका है, इसलिए विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर महाविद्यालय में उपस्थित हों।

 

 

यह भी देखें –  TET/HTET शर्त के खिलाफ अध्यापकों का हल्लाबोल, सुभाष पार्क के गेट पर एक दिवसीय भूख हड़ताल और सत्याग्रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed