October 2, 2026

Mahendragarh : हकेवि में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, कुलपति ने दिलाई शपथ

0
Mahendragarh : हकेवि में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, कुलपति ने दिलाई शपथ

Mahendragarh : हकेवि में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, कुलपति ने दिलाई शपथ

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में ‘स्वच्छता ही सेवा’ विशेष अभियान 6.0 और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को एक भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

स्वच्छ भारत दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के समाज में स्वच्छता के प्रति अलख जगाना और नागरिकों को जागरूक करना था।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के कुशल नेतृत्व में निकाली गई इस जागरूकता रैली में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों और स्वच्छता सहयोगियों ने भारी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Mahendragarh : हकेवि में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, कुलपति ने दिलाई शपथ
Mahendragarh : हकेवि में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, कुलपति ने दिलाई शपथ

रैली के दौरान सभी सहभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए स्वच्छता को निरंतर अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दोहराया। इस विशेष अवसर पर कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

स्वच्छता स्वस्थ सोच और जिम्मेदार नागरिकता का प्रतीक- कुलपति

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक सतत और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।

Mahendragarh : हकेवि में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, कुलपति ने दिलाई शपथ
Mahendragarh : हकेवि में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, कुलपति ने दिलाई शपथ

कुलपति ने आगे कहा कि स्वच्छता केवल हमारे बाहरी वातावरण को सुंदर और बेहतर बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी स्वस्थ सोच और एक जिम्मेदार नागरिक होने का सबसे बड़ा प्रतीक है।

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के माध्यम से विश्वविद्यालय परिवार समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने इस आयोजन से जुड़े सभी सहभागियों की सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान को इसी प्रकार आगे भी जारी रखने का आग्रह किया।

विभिन्न गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस आयोजन के दौरान मंच का सफल संचालन डॉ. नीरज कर्ण सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. तरुण कुमार, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के नोडल ऑफिसर प्रो. राजेंद्र प्रसाद मीणा, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. रेनु यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. विकास सिवाच, डॉ. शाहजहां, डॉ. मनीषा पांडेय और डॉ. नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के कर्मचारी, विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

यह भी देखें – बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा और उनके बेटे, चलती कार बनी आग का गोला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed