September 25, 2026

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

0

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा (हकेवि), महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा दाताराम ब्लड बैंक, महेंद्रगढ़ तथा विश्वविद्यालय के महर्षि च्यवन स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

‘मानवता की एक बूंद: रक्तदान करें, जीवन बचाएं’ संदेश के साथ आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय समुदाय में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में योगदान देना रहा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, एनएसएस पदाधिकारियों, कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। प्रो. पवन कुमार शर्मा ने रक्तदाताओं एवं आयोजन टीम को बधाई देते हुए स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित
Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत यादव के समन्वय में स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने रक्तदान शिविर के लिए आवश्यक चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार तथा कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. नीलम, डॉ. मोरू मारियो एवं डॉ. युधवीर की देखरेख में किया गया।

एनएसएस स्वयंसेवकों सुहेल दास, चिराग, दीपक, आदित्य, आशीष, निखिल, अधिरा सहित अन्य स्वयंसेवकों ने शिविर में सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी देखें – हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एनईपी 2020 पर आधारित 40वें संवेदीकरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed