Breaking News
Sangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनNarwana Mandi Lockout: जींद में आढ़तियों का हंगामा, नरवाना मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान के उठान में देरी से भड़का गुस्साYamunanagar Crime: यमुनानगर में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, 11वीं की छात्रा को खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जFaridkot Student Suicide : फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जानSangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनNarwana Mandi Lockout: जींद में आढ़तियों का हंगामा, नरवाना मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान के उठान में देरी से भड़का गुस्साYamunanagar Crime: यमुनानगर में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, 11वीं की छात्रा को खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जFaridkot Student Suicide : फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Rewari : रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग और आरटीए का बड़ा एक्शन, 9 ओवरलोड वाहन इंपाउंड

ppravesh kaushik
Rewari : रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग और आरटीए का बड़ा एक्शन, 9 ओवरलोड वाहन इंपाउंड

प्रतीकात्मक फोटो

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rewari : जिले में सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) रेवाड़ी और आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) विभाग की संयुक्त टीम ने एनएच-48 और गोकलगढ़ मार्ग पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ा अभियान चलाया।

 

विज्ञापन

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक वजन ढोते पाए गए कुल 9 ओवरलोड वाहनों को इंपाउंड किया गया है, साथ ही इन पर कुल 6 लाख 47 हजार रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। प्रशासनिक इस कार्रवाई से वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टर्स में हड़कंप मच गया है।

 

 

दो प्रमुख मार्गों पर कसी नकेल

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक राजेश कुमार और आरटीए विभाग के डीटीएसआई गुरतेज सिंह के नेतृत्व में इस संयुक्त अभियान को अंजाम दिया गया। टीम ने सबसे पहले गोकलगढ़ मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 

यहां जांच के दौरान पांच वाहन ऐसे पकड़े गए जो अपनी तय क्षमता से अधिक माल लादकर दौड़ रहे थे। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन पांचों वाहनों को कब्जे में लिया और निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया। इन वाहनों पर कुल 3 लाख 81 हजार रुपए का जुर्माना ठोका गया।

 

 

गोकलगढ़ मार्ग के बाद टीम ने देश के व्यस्ततम राजमार्गों में शुमार एनएच-48 का रुख किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जांच के दौरान भी चार ओवरलोड वाहन नियमों को ताक पर रखते हुए पकड़े गए। इन चारों वाहनों को भी इंपाउंड कर सुरक्षित पार्किंग में खड़ा किया गया। एनएच-48 पर पकड़े गए इन वाहनों पर कुल 2 लाख 66 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

 

 

अधिकारियों की दो टूक- क्षमता से अधिक भार न भरें

कार्रवाई के बाद संयुक्त टीम के अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वाहन चालक अपनी निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सामान लोड करें। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण न केवल सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि सड़कों की स्थिति खराब होने के साथ-साथ वाहनों के इंजन और ढांच पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

 

मौके पर ही वाहनों की वजन और दस्तावेजों से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर उस पर संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर भी कराए गए। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि भविष्य में भी ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

यह भी देखें – हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित 

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।