Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पीजीआई में न्यूरोलॉजी व न्यूरोसर्जरी ओपीडी का बड़ा बदलाव, 20 अप्रैल से एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर में मिलेंगी सेवाएं

VVinita Kohli
पीजीआई में न्यूरोलॉजी व न्यूरोसर्जरी ओपीडी का बड़ा बदलाव, 20 अप्रैल से एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर में मिलेंगी सेवाएं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पीजीआई ने मरीजों की सुविधा, बेहतर उपचार व्यवस्था और क्लीनिकल कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। संस्थान ने घोषणा की है कि न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी (न्यूरोसर्जरी ट्रॉमा ओपीडी को छोड़कर) की ओपीडी सेवाओं को 20 अप्रैल से एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर (एएनसी) में स्थानांतरित किया जाएगा। यह नई व्यवस्था एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर के लेवल-2 पर लागू होगी, जो पीजीआई परिसर में एसबीआई बैंक और गोल मार्केट के नजदीक स्थित है। इस बदलाव के चलते मौजूदा न्यू ओपीडी ब्लॉक में चल रही ये सेवाएं 18 अप्रैल  की दोपहर के बाद बंद कर दी जाएंगी, ताकि शिफ्टिंग और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। इसमें न्यूरोलॉजी से संबंधित सभी जांच जैसे की सीटी स्कैन, एमआरआई और खून की जांच जैसी सुविधाएं भी इसी बिल्डिंग में मिलेगी।

पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने इस फैसले को संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं में एक “परिवर्तनकारी कदम” बताते हुए कहा कि यह सिर्फ ओपीडी का स्थान परिवर्तन नहीं है, बल्कि न्यूरोलॉजिकल केयर को और अधिक आधुनिक, संगठित और मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस पहल है। उन्होंने कहा कि एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर में ओपीडी, डायग्नोस्टिक्स और अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं को एक ही स्थान पर एकीकृत किया गया है, जिससे मरीजों को बार-बार अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे इलाज में देरी कम होगी, परिणाम बेहतर होंगे और मरीजों का अनुभव अधिक सहज और संतोषजनक बनेगा।

विज्ञापन

ओपीडी की जगह बदली, समय और दिन में नहीं किया गया बदलाव

संस्थान के अनुसार, ओपीडी के दिन और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। न्यूरोलॉजी ओपीडी पहले की तरह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी, जबकि वीरवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष क्लीनिक आयोजित किया जाएगा। वहीं न्यूरोसर्जरी ओपीडी मंगलवार, वीरवार और शनिवार को सुबह 8 से 11 बजे तक चलेगी। 

मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर तक पहुंचने के लिए पीजीआई के गेट नंबर-3 का उपयोग करने की सलाह दी गई है। संस्थान प्रशासन ने मार्गदर्शन के लिए साइन बोर्ड, हेल्प डेस्क और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की हैं, ताकि किसी को भी नई लोकेशन तक पहुंचने में परेशानी न हो। पीजीआई प्रशासन ने सभी मरीजों, उनके परिजनों और संबंधित स्टाफ से अपील की है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए सहयोग करें, ताकि नई व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

जेपी नड्डा 30 को करेंगे उद्घाटन

पीजीआई के कन्वोकेशन और एडवांस न्यूरो साइंस सेंटर, मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा 30 अप्रैल को आएंगे। पीजीआई प्रवक्ता के अनुसार 30 अप्रैल को जेपी नड्डा पीजीआई चंडीगढ़ में आएंगे।करीब 490 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक केंद्र को उत्तर भारत में ब्रेन, स्पाइन और नसों से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। इसमें 300 बेड, 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और हाई डिपेंडेंसी यूनिट जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा 30 निजी वार्ड बेड और बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।