Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: क्लर्क और स्टेनो के 257 पदों पर भर्ती शुरू, 6 अप्रैल से आवेदन

VVinita Kohli
चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: क्लर्क और स्टेनो के 257 पदों पर भर्ती शुरू, 6 अप्रैल से आवेदन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़। शहर के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने लंबे समय बाद क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 257 पद भरे जाएंगे, जिनमें 234 क्लर्क और 23 स्टेनो-टाइपिस्ट शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी और इसके लिए ऑनलाइन सिस्टम विकसित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग एक से डेढ़ महीने के भीतर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट और स्टेनो टेस्ट लिया जाएगा।

यह भर्ती ‘चंडीगढ़ प्रशासन ग्रुप सी (क्लर्क एवं स्टेनो-टाइपिस्ट) कॉमन कैडर, मिनिस्टीरियल, नॉन-गजेटेड भर्ती नियम 2026’ के तहत की जाएगी। खास बात यह है कि सेंट्रल सर्विस रूल्स लागू होने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर इन पदों पर नियमित नियुक्तियां की जा रही हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को 4 से 6 महीने के भीतर पूरा कर लिया जाए। जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए देशभर के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चंडीगढ़ तक ही सीमित न रखते हुए अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थियों को भी मौका दिया गया है।

वर्तमान में प्रशासन के विभिन्न विभागों में क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के करीब 1100 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 500 से अधिक पद खाली पड़े हैं। इन रिक्तियों के कारण कई विभागों का कामकाज प्रभावित हो रहा था और अधिकांश जगहों पर काम कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों के जरिए चलाया जा रहा था। ऐसे में नियमित भर्ती से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। वेतनमान की बात करें तो क्लर्क पद के लिए लेवल-2 और स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए लेवल-3 निर्धारित किया गया है। शुरुआती वेतन करीब 50 हजार रुपये के आसपास रहेगा, जिसमें आगामी वेतन आयोग के लागू होने के बाद और वृद्धि संभव है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।