Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने मोटापे से बचने के लिए चीनी का सेवन कम करने का आह्वान किया

JJagmarg Desk
मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने मोटापे से बचने के लिए चीनी का सेवन कम करने का आह्वान किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से चीनी का सेवन कम करने और खाना पकाने के तेल का उपयोग 10 प्रतिशत तक घटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे प्रयास लोगों को मोटापे और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से दूर रखेंगे।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा कि ‘इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर’ युवराज दुआ के पोस्ट पर कई लोगों ने टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से अपने पिता को चीनी का सेवन कम करने के लिए कहने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरी अपील का उनके पिता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि चीनी का सेवन कम करें, और जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हमें खाना पकाने के तेल का उपयोग भी 10 प्रतिशत तक कम करना होगा। ये छोटे प्रयास आपको मोटापे और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाएंगे।

मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा सभी से सेहत पर ध्यान देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अब 100 दिन से भी कम समय बचा है, विश्व भर में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। अलमिस जी अफ्रीका के जिबूती में स्थित अपने अरविंद योग केंद्र के माध्यम से योग को बढ़ावा दे रहे हैं। वह कई अन्य स्थानों पर भी लोगों को योग सिखाते हैं।

अलमिस जी अफ्रीका के जिबूती में रहने वाले एक योग शिक्षक और प्रचारक हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रशंसा किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। वह जिबूती में अरविंद योग केंद्र के संस्थापक हैं।

मोदी ने कहा कि वह अक्सर कहते हैं कि जो खेलता है, वही ऊंचाई प्राप्त करता है और उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि देश के युवा अब उन खेलों को अपना रहे हैं, जो पहले इतने लोकप्रिय नहीं थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली एथलीट गुलवीर सिंह ने एक ऐसे ही खेल में कमाल कर दिखाया है और कुछ ही हफ्ते पहले उन्होंने ‘न्यूयॉर्क सिटी हाफ मैराथन’ में तीसरा स्थान हासिल करके इतिहास रच दिया।

सिंह एक घंटे से कम समय में ‘हाफ मैराथन’ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्होंने स्क्वैश खिलाड़ी बेटी अनाहत सिंह का भी जिक्र किया, जिन्होंने ‘स्क्वैश ऑन फायर ओपन’ में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अनाहत सिंह ने महज 17 साल की उम्र में यह सफलता हासिल की और प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में जगह बनाने वाली सबसे कम उम्र की एशियाई महिला खिलाड़ी बन गईं।

मोदी ने कहा कि मुझे अस्मिता एथलेटिक्स लीग के बारे में भी पता चला। इसमें आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर कई खेल आयोजनों का आयोजन किया गया। लीग में लगभग दो लाख बेटियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि भारत की महिलाएं देश में हो रहे इस खेल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।