Breaking News
Nana Patekar: ‘क्रांतिवीर’ से ‘उदय शेट्टी’ तक, सोशल मीडिया पर नम आंखों से नाना पाटेकर याद कर रहे फैंसYamunanagar Dowry Case: लव मैरिज के बाद दहेज की हवस, यमुनानगर की बेटी को प्रताड़ित कर पति ने बिना तलाक रचाई दूसरी शादीPunjab Lal Lakir Property Scheme : धुरी में सीएम मान का बड़ा ऐलान- ‘लाल लकीर’ के मकानों को मिला मालिकाना हकवायुसेना दिवस पर जोधपुर में एयर शो: सूर्यकिरण ने बनाया तिरंगा, 5 सारंग हेलिकॉप्टर भी दिखाएंगे करतबRohtak Blackmail Gangrape: रोहतक में AI का खौफनाक इस्तेमाल, नाबालिग की डीपफेक फोटो बनाकर 10 महीने तक गैंगरेप, 2 पर केस दर्जNana Patekar: ‘क्रांतिवीर’ से ‘उदय शेट्टी’ तक, सोशल मीडिया पर नम आंखों से नाना पाटेकर याद कर रहे फैंसYamunanagar Dowry Case: लव मैरिज के बाद दहेज की हवस, यमुनानगर की बेटी को प्रताड़ित कर पति ने बिना तलाक रचाई दूसरी शादीPunjab Lal Lakir Property Scheme : धुरी में सीएम मान का बड़ा ऐलान- ‘लाल लकीर’ के मकानों को मिला मालिकाना हकवायुसेना दिवस पर जोधपुर में एयर शो: सूर्यकिरण ने बनाया तिरंगा, 5 सारंग हेलिकॉप्टर भी दिखाएंगे करतबRohtak Blackmail Gangrape: रोहतक में AI का खौफनाक इस्तेमाल, नाबालिग की डीपफेक फोटो बनाकर 10 महीने तक गैंगरेप, 2 पर केस दर्ज

नवरात्र से मनसा देवी मंदिर में नई पुलिस व्यवस्था, भाषा समझने के लिए पुलिस को मिलेंगे ट्रांसलेशन टैब

VVinita Kohli
नवरात्र से मनसा देवी मंदिर में नई पुलिस व्यवस्था, भाषा समझने के लिए पुलिस को मिलेंगे ट्रांसलेशन टैब

मनसा देवी मंदिर में 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mansa Devi Temple Panchkula: पंचकूला के प्रसिद्ध श्री माता मनसा देवी मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए हरियाणा की पहली स्थायी टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू होने जा रही है। मंदिर प्रांगण के मुख्य गेट पर इस पोस्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है और आगामी नवरात्र के पहले दिन इसका उद्घाटन किया जाएगा। यह पोस्ट सिर्फ नवरात्र मेले या किसी विशेष आयोजन के दौरान ही सक्रिय नहीं रहेगी। सामान्य दिनों में भी यहां पुलिसकर्मियों की 24 घंटे तैनाती रहेगी। इसका उद्देश्य मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस सहायता और पर्यटकों से जुड़ी जरूरी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराना है।

टूरिस्ट पुलिस पोस्ट में एक इंचार्ज के साथ चार पुलिसकर्मियों का स्टाफ तैनात रहेगा। व्यवस्था के मुताबिक हर समय दो पुरुष और दो महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इससे महिला श्रद्धालुओं को किसी शिकायत, सुरक्षा संबंधी परेशानी या सहायता की जरूरत होने पर सीधे पुलिस टीम से संपर्क करने की सुविधा मिलेगी। पोस्ट पर पहुंचकर श्रद्धालु किसी घटना की सूचना दे सकेंगे। सामान गुम होने, बच्चा बिछड़ने या अन्य पुलिस संबंधी शिकायत होने पर टीम तत्काल कार्रवाई करेगी। जरूरत पड़ने पर इसी पोस्ट से एफआईआर दर्ज करने और आगे की पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

 

 

दक्षिण भारत और विदेशी श्रद्धालुओं को भाषा की परेशानी नहीं होगी

मनसा देवी मंदिर में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। दक्षिण भारत के राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या भी रहती है। ऐसे में अलग-अलग भाषाओं में बातचीत पुलिस के लिए एक चुनौती बन सकती है। नई टूरिस्ट पुलिस पोस्ट में इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष टैब उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें ट्रांसलेशन सॉफ्टवेयर होगा, जिसकी मदद से पुलिसकर्मी तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम जैसी भारतीय भाषाओं के अलावा विदेशी भाषाओं में आने वाली बात को समझ सकेंगे। इसके बाद पुलिस टीम अपनी जानकारी और जरूरी निर्देशों को पर्यटक की भाषा में ट्रांसलेट करके उसे समझा सकेगी।

इस व्यवस्था का इस्तेमाल केवल शिकायतों तक सीमित नहीं रहेगा। कोई पर्यटक पंचकूला में आने-जाने के साधनों, आसपास के धार्मिक स्थलों, ठहरने की जगहों या माता मनसा देवी मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी चाहता है तो टूरिस्ट पुलिस टीम उसकी मदद करेगी। यानी पुलिस पोस्ट सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं के लिए सूचना केंद्र की भूमिका भी निभाएगी। पोस्ट के बाहर बड़ी LED स्क्रीन भी लगाई जाएगी। किसी श्रद्धालु का सामान खोने या बच्चा बिछड़ने की स्थिति में उसकी फोटो और जरूरी जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जा सकेगी। नवरात्र मेले के दौरान भीड़ से बचाव और सुरक्षा को लेकर जरूरी सावधानियां लगातार स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी।

 

 

मंदिर के CCTV कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

नई टूरिस्ट पुलिस पोस्ट में मंदिर परिसर के CCTV कैमरों का मुख्य कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। पुलिसकर्मी इसी जगह से मंदिर परिसर में लगे कैमरों की निगरानी कर सकेंगे। इससे किसी घटना की स्थिति में संबंधित स्थान तक पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए मौके की जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी।मनसा देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। खासकर पहले और छठे नवरात्र पर एक दिन में श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख से अधिक पहुंच जाती है। अन्य नवरात्रों में भी रोजाना 50 हजार से ज्यादा भक्त मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में भी पंचकूला का मनसा देवी मंदिर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और दूसरे राज्यों से लोग यहां पहुंचते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशी पर्यटक भी मंदिर में आते हैं।

इसी बड़ी और लगातार आने वाली भीड़ को देखते हुए स्थायी टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की व्यवस्था की जा रही है। नवरात्र के दौरान भीड़ बढ़ने पर जहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत होती है, वहीं सामान्य दिनों में भी श्रद्धालुओं को पुलिस सहायता, जानकारी और शिकायत दर्ज कराने के लिए एक स्थायी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। पहले नवरात्र से पोस्ट के शुरू होने के बाद मंदिर के मुख्य गेट पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सहायता के लिए एक स्पष्ट संपर्क केंद्र मिलेगा। खासकर बाहरी राज्यों और दूसरे देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए भाषा की सुविधा और स्थानीय जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था इस पोस्ट को सामान्य पुलिस चौकी से अलग भूमिका देगी।

 

यह भी पढें: कालका मंदिर में 11 अक्टूबर से नवरात्र मेला

विज्ञापन

अवर्गीकृत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।