Breaking News
चंडीगढ़ में नशामुक्ति का संकल्प, लेजर वैली से तिरंगा पार्क तक यात्रा; युवाओं को शिक्षा-खेल से जोड़ने पर जोरNarnaul: अधिवक्ता चैंबर के मुख्य द्वार पर गंदगी के ढेरपंचकूला के सरकारी कॉलेज में डांस वर्कशॉप: विद्यार्थियों ने सीखे भांगड़ा के स्टेप्स, मंच प्रस्तुति का भी प्रशिक्षणAteli Mandi News: हरियाणा पुलिस के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वार्ड 1 और 2 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नशे के खिलाफ ली गई शपथChina Dirty Streets: चीन के गुआंगझोउ की गंदी गलियां देख हैरान रह गया भारतीय व्लॉगर, वीडियो बनाकर पूछा— ‘सिर्फ भारत ही क्यों बदनाम?’चंडीगढ़ में नशामुक्ति का संकल्प, लेजर वैली से तिरंगा पार्क तक यात्रा; युवाओं को शिक्षा-खेल से जोड़ने पर जोरNarnaul: अधिवक्ता चैंबर के मुख्य द्वार पर गंदगी के ढेरपंचकूला के सरकारी कॉलेज में डांस वर्कशॉप: विद्यार्थियों ने सीखे भांगड़ा के स्टेप्स, मंच प्रस्तुति का भी प्रशिक्षणAteli Mandi News: हरियाणा पुलिस के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वार्ड 1 और 2 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नशे के खिलाफ ली गई शपथChina Dirty Streets: चीन के गुआंगझोउ की गंदी गलियां देख हैरान रह गया भारतीय व्लॉगर, वीडियो बनाकर पूछा— ‘सिर्फ भारत ही क्यों बदनाम?’

Mary Kom Defamation Case: बॉक्सर मैरी कॉम पर एक्स-हसबैंड ओन्लर ने किया क्रिमिनल मानहानि का केस, मची खलबली

GGaganpreet Kaur
Mary Kom Defamation Case: बॉक्सर मैरी कॉम पर एक्स-हसबैंड ओन्लर ने किया क्रिमिनल मानहानि का केस, मची खलबली

बॉक्सर मैरी कॉम पर एक्स-हसबैंड ओन्लर ने किया क्रिमिनल मानहानि का केस

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mary Kom Defamation Case: भारतीय खेल जगत की शान और ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों अपने खेल की वजह से नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सध्या वह चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं। शो के अंदर अक्सर वे अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव और पूर्व पति ओन्लर के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। लेकिन नेशनल टेलीविजन पर की गई इन बातों ने अब कानूनी रूप ले लिया है। उनके पूर्व पति ओन्लर ने मैरी कॉम के बयानों से आहत होकर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया है और अदालत में क्रिमिनल मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है।

नेशनल टेलीविजन पर मैरी ने लगाए थे करोड़ों की हेराफेरी के आरोप

विज्ञापन

बिग बॉस के घर के अंदर मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति ओन्लर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि ओन्लर ने उनकी बॉक्सिंग की कमाई के करोड़ों रुपयों में हेराफेरी की है। मैरी का दावा था कि उनके पति उनकी संपत्ति को चुपचाप अपने नाम करने की फिराक में रहते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि ओन्लर ने उनके नाम पर लोन लिया और शादी के बाद से ही वे पूरी तरह उनकी कमाई पर निर्भर रहे हैं, खुद कुछ नहीं कमाते। इन बयानों के सार्वजनिक होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी।

ओन्लर का सख्त कदम, 19 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, ओन्लर काफी समय से मैरी कॉम के इन बयानों पर कानूनी सलाह ले रहे थे और अब उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ओन्लर ने खुद इस मानहानि के मुकदमे की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मैरी द्वारा अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और टीवी पर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। ओन्लर के मुताबिक उनका केस बेहद मजबूत है और उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। फिलहाल मामला अदालत के विचाराधीन होने के कारण उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया है, और इस मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होनी तय हुई है।

क्या अब शो से बाहर होना पड़ेगा मैरी कॉम को?

इस कानूनी विवाद के सामने आने के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या मैरी कॉम ‘बिग बॉस 20’ के घर में बनी रहेंगी या उन्हें बाहर आना पड़ेगा। हालांकि शो में उन्हें एक मजबूत हस्ती के तौर पर लाया गया था, लेकिन वह गेम में उस तरह से सक्रिय नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में यदि यह कानूनी शिकंजा कसता है, तो शो के मेकर्स और खुद मैरी के लिए घर के अंदर टिके रहना मुश्किल हो सकता है।

यह भी पढ़ें– बिग बॉस 20 में राशन टास्क पर मचा बवाल, लव गिल के दांव से खाली हुई घर की तिजोरी

विज्ञापन

खेल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।