Breaking News
Maharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि जयंती आज, जानिए इस पावन दिन का धार्मिक महत्व और संदेशपंजाब के मोगा में खूनी वारदात, घर के बाहर खड़े 4 युवकों पर बरसाईं गोलियां; 2 की मौत और दो की हालत नाजुकNarnaul Crime News: नारनौल के सदर थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी और जेवरHaryana Weather: हरियाणा में करवट लेगा मौसम, 28 और 29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में हवाओं के साथ बिजली चमकने की चेतावनीChandigarh Chhath Puja: छठ पूजा से पहले सेक्टर-42 लेक पर पुख्ता होंगे इंतजाम, सुरक्षा और सफाई पर जोरMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि जयंती आज, जानिए इस पावन दिन का धार्मिक महत्व और संदेशपंजाब के मोगा में खूनी वारदात, घर के बाहर खड़े 4 युवकों पर बरसाईं गोलियां; 2 की मौत और दो की हालत नाजुकNarnaul Crime News: नारनौल के सदर थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी और जेवरHaryana Weather: हरियाणा में करवट लेगा मौसम, 28 और 29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में हवाओं के साथ बिजली चमकने की चेतावनीChandigarh Chhath Puja: छठ पूजा से पहले सेक्टर-42 लेक पर पुख्ता होंगे इंतजाम, सुरक्षा और सफाई पर जोर

Masik Shivratri: मासिक शिवरात्रि पर बन रहा शुभ संयोग, प्रियजनों को भेजें महादेव के ये भक्तिमय शुभकामना संदेश

Masik Shivratri: मासिक शिवरात्रि पर बन रहा शुभ संयोग, प्रियजनों को भेजें महादेव के ये भक्तिमय शुभकामना संदेश

मासिक शिवरात्रि पर बन रहा शुभ संयोग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Masik Shivratri: सनातन परंपरा में प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत और पूजन करने का विधान है। आज भाद्रपद यानी भादो मास की मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है। सुबह से ही देश और प्रदेश के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भक्त जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर देवों के देव महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

भोलेनाथ की पूजा से मिटते हैं कष्ट

विज्ञापन

शास्त्रों में मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने और निष्काम भाव से भोलेनाथ का ध्यान करने से साधक को मानसिक शांति, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। हर महीने आने वाली यह शिवरात्रि केवल कर्मकांड का दिन नहीं, बल्कि अपने भीतर की नकारात्मकता को त्यागकर शिव तत्व को आत्मसात करने का अवसर है। पूजा-अर्चना के साथ-साथ यदि इस दिन अपनों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए शुभकामना संदेश भेजे जाएं, तो पर्व का आनंद और बढ़ जाता है।

अपने प्रियजनों को भेजें ये 5 खूबसूरत शुभकामना संदेश

भादो की इस पावन मासिक शिवरात्रि पर आप अपने रिश्तेदारों, मित्रों और परिवार के सदस्यों को ये दिल छू लेने वाले भक्तिमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं:

महादेव की कृपा से हर मुश्किल आसान हो,

आपके जीवन में खुशियों का नया बिहान हो।

मासिक शिवरात्रि पर यही है दिल से दुआ,

भोलेनाथ का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ हो।

शिव नाम से मन को सुकून मिलता रहे,

हर दिन जीवन में उजाला खिलता रहे।

महादेव दूर करें हर चिंता और परेशानी,

मासिक शिवरात्रि पर मिले खुशियों की निशानी।

भोलेनाथ के चरणों में मिले मन को आराम,

हर पल आपके साथ रहे शिव का नाम।

जीवन में बनी रहे सुख-शांति की बहार,

मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं बार-बार।

महादेव आपकी हर मनोकामना पूरी करें,

जीवन से दुख और निराशा दूर करें।

हर सुबह उम्मीद की किरण लेकर आए,

शिव की कृपा से हर दिन मुस्कुराए।

जिस घर में गूंजे भोलेनाथ का नाम,

वहां खुशियों को मिलता है नया मुकाम।

महादेव बनाए रखें परिवार पर अपनी छाया,

मासिक शिवरात्रि पर स्वीकार करें शुभकामना।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

धर्म की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।