Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़ में आज मेडिकल दुकानें बंद: PGI के बाहर दवा संकट, मेडिकल शॉप एसोसिएशन की हड़ताल के चलते मरीज और परीजन परेशान

VVinita Kohli
चंडीगढ़ में आज मेडिकल दुकानें बंद: PGI के बाहर दवा संकट, मेडिकल शॉप एसोसिएशन की हड़ताल के चलते मरीज और परीजन परेशान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में बुधवार को मेडिकल शॉप एसोसिएशन की ओर से घोषित हड़ताल का असर शहरभर में देखने को मिला। सबसे ज्यादा परेशानी PGI के सामने स्थित सेक्टर-11 मेडिकल मार्केट में नजर आई, जहां दवा की दुकानें बंद रहने से मरीज और उनके परिजन परेशान दिखे। इलाज के लिए दूर-दराज से आए लोगों को जरूरी दवाइयां नहीं मिल सकीं और उन्हें घंटों तक इधर-उधर भटकना पड़ा। मार्केट में सामान्य दिनों की तुलना में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।

सेक्टर-11 मेडिकल मार्केट बंद रहने से मरीजों और परिजनों को परेशानी

विज्ञापन

सेक्टर-11 स्थित मेडिकल मार्केट में करीब 50 से 60 दवा दुकानें हैं। हड़ताल के चलते सभी दुकानें बंद रहीं, जिससे PGI आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग अस्पताल से दवाइयों की पर्ची लेकर सीधे मार्केट पहुंचे, लेकिन दुकानें बंद मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

PGI में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। दवा नहीं मिलने से कई मरीजों को दूसरी जगहों पर मेडिकल स्टोर तलाशने पड़े। कुछ परिजनों ने बताया कि उन्हें पहले से हड़ताल की जानकारी नहीं थी, इसलिए अचानक आई इस स्थिति ने परेशानी बढ़ा दी।

संगठन ने मांगों को लेकर किया बंद

मेडिकल शॉप संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के कारण सेक्टर-11 मार्केट में पूरे दिन कारोबार बंद रहा। दवा दुकानों के शटर बंद होने से मरीजों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

चंडीगढ़ की इस हड़ताल का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों पर पड़ा। कई मरीजों को समय पर दवा नहीं मिल पाने के कारण चिंता का सामना करना पड़ा। खासतौर पर नियमित दवाइयों पर निर्भर मरीजों के लिए स्थिति मुश्किल बनी रही। प्रशासन की ओर से फिलहाल हड़ताल को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।