August 18, 2026

सतनाली चोरी मामले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, जल्द खुलासे का आश्वासन।

0
Nnl 4

Narnaul Crime News: सतनाली में 26 जुलाई की रात व्यापारी विजय कुमार के घर हुई चोरी की वारदात के खुलासे की मांग को लेकर हरियाणा व्यापार मण्डल जिला महेन्द्रगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष संदीप गुप्ता नूनीवाला के नेतृत्व में दिया गया। हरियाणा व्यापार मंडल के संरक्षक नरेंद्र झिमारिया, संरक्षक स. गुरमेल सिंह, जिला वरिष्ठ महासचिव स. सुरजीत सिंह अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल काश्मीर ,जिला उपाध्यक्ष तुलसी गोयल, सतनाली व्यापार मंडल के प्रधान सतीश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल सतनाली, पीड़ित व्यापारी विजय प्रजापत, मोनू श्यामपुरिया, सचिव मनीष गर्ग आदि व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि 28 जुलाई को थाना सतनाली में एफ.आई.आर नं. 0088 दर्ज होने के बाद भी लगभग 3 हफ्ते बीत जाने के बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। घटना की सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।
ज्ञापन लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही इस मामले को सुलझाया जाए और आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी गया सामान बरामद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed