Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से ऊपर पहुंचा

VVinita Kohli
पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से ऊपर पहुंचा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, जबकि कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।  स्थानीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा का नारनौल 4.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, हिसार में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से छह डिग्री अधिक रहा, जबकि करनाल में यह 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। रिपोर्ट के अनुसार, रोहतक में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भिवानी और सिरसा में यह क्रमशः 5.5 और 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। स्थानीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं, लुधियाना में यह 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से पांच डिग्री अधिक है। पटियाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर और एसबीएस नगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.8, 11, 10, 7 और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।