Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चलती कार में हुड़दंग: हिमाचल पुलिस ने 3500 रुपये का चालान काटा, पर्यटकों को दी चेतावनी

VVinita Kohli
चलती कार में हुड़दंग: हिमाचल पुलिस ने 3500 रुपये का चालान काटा, पर्यटकों को दी चेतावनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मंडी: मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर चलती कार से हुड़दंग करने का मामला सामने आने के बाद सुंदरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का 3500 रुपये का चालान किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई इस कार्रवाई को पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता का संदेश बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक पर्यटक कार में सवार कुछ युवतियां चलती गाड़ी से बाहर निकलकर शोर-शराबा और लापरवाहीपूर्ण हरकतें कर रही थीं। इससे न केवल उनकी अपनी जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी जोखिम की स्थिति बन सकती थी।

विज्ञापन

घटना का वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर सुंदरनगर पुलिस को भेज दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और संबंधित वाहन को पुंघ नाके पर रोक लिया। जांच के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ 3500 रुपये का चालान किया। बाद में यात्रियों को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने हिमाचल आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते हुए उनसे सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि यदि कहीं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन या सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ नजर आए तो उसकी सूचना या वीडियो तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।