Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Mohali News: मोहाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से बच्चे की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

VVinita Kohli
Mohali News: मोहाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से बच्चे की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मोहाली: मोहाली के बड़ माजरा कॉलोनी में आज यानी गुरुवार सुबह सीवर साफ करने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आने से दस वर्षीय शौर्य निषाद की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा फेज-1 सड़क के पास हुआ जब ट्रैक्टर सीवर सफाई के काम पर लगा था और बच्चा वहीं से गुजर रहा था। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर का टायर उसके ऊपर से गुजर गया जिससे शौर्य की मौके पर ही मौत हो गई।

कॉलोनी में मचा हड़कंप, सड़क जाम

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा होते ही कॉलोनी के निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए और गुस्से में फेज-1 सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह वाहन छोड़कर वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश से काम की तलाश में आया था परिवार

शौर्य निषाद अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और छठी कक्षा में पढ़ता था। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और करीब आठ साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में मोहाली आकर बस गया था। हादसे के बाद बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और कॉलोनी के लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

परिजनों ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग की

परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि ट्रैक्टर चालक पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। परिवार का आरोप है कि टक्कर लगने के बाद ड्राइवर ने ट्रैक्टर तुरंत नहीं रोका और वाहन को भगाने की कोशिश की जिससे बच्चे की जान चली गई। रिश्तेदार होरी लाल ने कहा कि अगर बड़े लोगों का बच्चा होता तो पुलिस तुरंत सख्त कार्रवाई करती। उन्होंने निष्पक्ष जांच।

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।