Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Mohali News: मोहाली में श्री गुटका साहिब की बेअदबी से गुस्साए लोग, एयरपोर्ट रोड जाम किया, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

VVinita Kohli
Mohali News: मोहाली में श्री गुटका साहिब की बेअदबी से गुस्साए लोग, एयरपोर्ट रोड जाम किया, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मोहाली: मोहाली के सोहाना इलाके में मंगलवार शाम श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास स्थित माता साहिब कौर गुरुद्वारा के नजदीक सड़क पर श्री गुटका साहिब के क्षतिग्रस्त अंग मिलने से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सिख संगत मौके पर पहुंच गई और इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया।

जानकारी के अनुसार, इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब गुरुद्वारे में तैनात सेवादार ने सड़क पर श्री गुटका साहिब के अंग बिखरे हुए देखे। इसके बाद तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई और देखते ही देखते खबर पूरे सोहाना इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और घटना को लेकर रोष व्यक्त करने लगे। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली गंभीर घटना बताया।

विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड पर जाम, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी 

घटना से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोहाली की एयरपोर्ट रोड को जाम कर दिया। इस कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। काफी देर तक चले इस विरोध के कारण आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि यह घटना किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। उनका कहना है कि पास ही स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में श्री गुटका साहिब रखे हुए हैं और संभव है कि वहीं से ये अंग लाए गए हों। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि यह कृत्य किसने और क्यों किया। उन्होंने कहा कि इलाके में शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मोहाली सिटी-2 के DSP हरसिमरन सिंह बल मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और नए कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। DSP ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।