Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Mohali News: मोहाली में 5वीं मंजिल से कूदी युवती, हालत गंभीर, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है

VVinita Kohli
Mohali News: मोहाली में 5वीं मंजिल से कूदी युवती, हालत गंभीर, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मोहाली: पंजाब के मोहाली में आज यानी बुधवार चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड स्थित सिटी सेंटर की एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग से एक युवती के कूदने की घटना सामने आई है। युवती पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार युवती की पहचान हरियाणा के अंबाला निवासी तान्या के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है।

स्कूटी से पहुंची थी सिटी सेंटर

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती अपनी एक्टिवा स्कूटी से सिटी सेंटर पहुंची थी। उसकी स्कूटी बिल्डिंग के नीचे पार्किंग में खड़ी मिली है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस मकसद से यहां आई थी और कैसे बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल तक पहुंची। घटना के समय सुबह का वक्त होने के कारण बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं थी और दुकानदार अपनी दुकानें खोलने में व्यस्त थे।

बैग से हुई पहचान

पुलिस को घटनास्थल की पांचवीं मंजिल से युवती का बैग मिला, जिसमें लंच बॉक्स और स्कूटी की चाबी रखी थी। इसके अलावा नीचे खड़ी स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से युवती का आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हो पाई। युवती का मोबाइल फोन भी उसके बैग में ही मिला, जिसके जरिए पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती के गिरते ही तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उस समय युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी और कुछ बोल नहीं पा रही थी। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उसे अपनी गाड़ी में डालकर जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है।

आत्महत्या या हादसा, जांच जारी

पुलिस इस मामले में सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने खुद छलांग लगाई या उसे किसी ने धक्का दिया। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

परिजनों से पूछताछ

युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि बेटी की गंभीर स्थिति के चलते परिवार के सदस्य फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि युवती किसी कंपनी में काम करती थी, लेकिन उसकी पूरी जानकारी परिजनों से ही मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।