Breaking News
Mahendragarh News: जजपा का 9वां स्थापना दिवस, महेंद्रगढ़ में जेजेपी की बड़ी तैयारी, अहीरवाल क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेजDurga Puja Sand Art: 8 टन रेत और ताजे फलों से तैयार की दुर्गा प्रतिमा, वायरल हुई सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्टAteli Mandi City News: अटेली मंडी की कृष्ण कुंज कॉलोनी में चोरों का आतंक, सूने मकान से लाखों के आभूषण और 52 हजार नकदी चोरीHaryana Bus attack: करनाल के पास दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांगAmit Shah Punjab Visit : 20 अक्टूबर को पंजाब आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहMahendragarh News: जजपा का 9वां स्थापना दिवस, महेंद्रगढ़ में जेजेपी की बड़ी तैयारी, अहीरवाल क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेजDurga Puja Sand Art: 8 टन रेत और ताजे फलों से तैयार की दुर्गा प्रतिमा, वायरल हुई सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्टAteli Mandi City News: अटेली मंडी की कृष्ण कुंज कॉलोनी में चोरों का आतंक, सूने मकान से लाखों के आभूषण और 52 हजार नकदी चोरीHaryana Bus attack: करनाल के पास दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांगAmit Shah Punjab Visit : 20 अक्टूबर को पंजाब आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Mohali Rain Alert: मोहाली में तेज बारिश का कहर, पशुओं से भरी पिकअप तेज बहाव में बही, पंजाब के 4 जिलों में अलर्ट

VVinita Kohli
शेयर करें
Mohali Rain Alert: मोहाली में तेज बारिश का कहर, पशुओं से भरी पिकअप तेज बहाव में बही, पंजाब के 4 जिलों में अलर्ट

मोहाली में तेज बारिश का कहर, पशुओं से भरी पिकअप तेज बहाव में बही

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mohali Rain Alert: मोहाली और आसपास के इलाकों में शनिवार को बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। खरड़ के गांव जयंती माजरी में कुछ देर हुई तेज बारिश के बाद सड़क और आसपास के इलाकों में पानी भर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि भैंसों को लेकर जा रही महिंद्रा पिकअप उसकी चपेट में आकर बह गई। बारिश के बाद इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई। मोहाली में एक सड़क को भी आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

विज्ञापन

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बारिश, कई हिस्सों में मौसम सूखा

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बारिश हुई। हालांकि, शहर के कई अन्य हिस्सों में इस दौरान मौसम सूखा रहा। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। शुक्रवार को पंजाब में सबसे अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान श्री आनंदपुर साहिब में रिकॉर्ड किया गया था।

 

जालंधर-पठानकोट में भी बरसे बादल

पंजाब के जालंधर और पठानकोट में भी शनिवार को बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इन जिलों में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पंजाब के कुछ अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

अमृतसर से गुजर रही मानसून ट्रफ

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून ट्रफ इस समय अमृतसर से होकर गुजर रही है। इसके चलते पंजाब में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके अलावा उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण भी पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इन मौसमी सिस्टम के असर से शनिवार को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

 

पंजाब में बिजली की मांग 13 हजार मेगावाट के पार

बारिश और मौसम में बदलाव के बीच पंजाब में बिजली की मांग भी 13 हजार मेगावाट से ऊपर रही। 21 अगस्त की रात 10:43 बजे राज्य में बिजली की कुल मांग 13,046 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान पंजाब में 5,023 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था, जबकि करीब 8,018 मेगावाट बिजली ग्रिड से ली जा रही थी। ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 50.03 हर्ट्ज रही और तय शेड्यूल की तुलना में पंजाब ने करीब 39 मेगावाट अधिक बिजली ली। बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव और तेज बहाव की स्थिति बन सकती है। खासकर भारी बारिश का अलर्ट वाले जिलों में लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले रास्तों से दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।