Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Mohali Truck Accident: मोहाली में बड़ा हादसा टला, पत्थरों से लदे ट्रक ने 4 वाहनों को रौंदा, सड़क किनारे पलटा

Mohali Truck Accident: मोहाली में बड़ा हादसा टला: पत्थरों से लदे ट्रक ने 4 वाहनों को रौंदा, सड़क किनारे पलटा

पत्थरों से लदे ट्रक ने 4 वाहनों को रौंदा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Mohali Truck Accident: मोहाली के जीरकपुर में सोमवार को PR-7 रोड पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पत्थरों से भरा एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों को अपनी चपेट में लेता चला गया। हादसा प्रधान ढाबे के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, ट्रक मोहाली से डेराबस्सी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका स्टेयरिंग लॉक हो गया। चालक ट्रक को नियंत्रित नहीं कर पाया और वाहन सड़क किनारे खड़े कचरा उठाने वाले ट्रक से जा टकराया।

 

विज्ञापन

एक के बाद एक लगातार4 वाहनों को मारी टक्कर

स्टेयरिंग लॉक होने के बाद बेकाबू हुए ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़े कचरा उठाने वाले ट्रक को टक्कर मारी। इसके बाद दो और ट्रकों को भी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद पत्थरों से लदा ट्रक सड़क किनारे जाकर पलट गया। एक के बाद एक वाहनों के टकराने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और PR-7 रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

हादसा काफी जोरदार था, लेकिन गनीमत रही कि इसमें किसी भी ड्राइवर को चोट नहीं आई। हादसे के कारण वाहनों को नुकसान पहुंचा और सड़क पर कुछ समय तक यातायात की रफ्तार प्रभावित रही। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वाहनों के सड़क पर खड़े रहने के कारण कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।

 

ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे, आपस में किया समझौता

हादसे की जानकारी मिलने के बाद संबंधित ट्रकों के मालिक मौके पर पहुंचे। वाहनों को हुए नुकसान को लेकर सभी पक्षों ने आपस में बातचीत की और समझौता कर लिया। इसके बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। वाहन हटने के बाद PR-7 रोड पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।

 

स्टेयरिंग लॉक होने से हादसा, जांच का अहम बिंदु

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह पत्थरों से लदे ट्रक का स्टेयरिंग अचानक लॉक होना बताई गई है। भारी माल से लदे वाहनों में तकनीकी खराबी होने पर चालक के लिए वाहन को तुरंत नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल न होने से बड़ नुकसान टल गया। हालांकि, PR-7 जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की तकनीकी खराबी सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।