Breaking News
Rahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेलRahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेल

मुल्लांपुर स्टेडियम में पहली बार वनडे का रोमांच, रो-को के दीदार को उमड़ेगा क्रिकेट जुनून, फैंस में उत्साह

VVinita Kohli
मुल्लांपुर स्टेडियम में पहली बार वनडे का रोमांच, रो-को के दीदार को उमड़ेगा क्रिकेट जुनून, फैंस में उत्साह

मुल्लांपुर में भारत-वेस्टइंडीज का आखिरी वनडे आज

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mullanpur Stadium: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाएगा। यह मुकाबला इस स्टेडियम के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि यहां पहली बार पुरुषों के वनडे इंटरनेशनल मैच की मेजबानी होगी। वहीं, पंजाब के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी ने मैच का रोमांच और बढ़ा दिया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। ऐसे में यही अटकलें लगाई जा रही हैं कि 2027 वर्ल्ड कप के बाद दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। दोनों टीमें सीरीज के पहले दो मुकाबलों के बाद चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। भारत ने दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। तिरुवनंतपुरम में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों से भारत ने पहला मुकाबला जीता था।

 

विज्ञापन

इसके बाद गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने रनों की ऐसी बारिश की कि वेस्टइंडीज के 405 रन के जवाब में भारत ने 406 रन का लक्ष्य महज 43.3 ओवर में हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने नाबाद 223 रन की रिकॉर्ड पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए। अब मुल्लांपुर में नजरें एक बार फिर रोहित, कोहली और कप्तान शुभमन गिल पर रहेंगी। खास बात यह भी है कि गिल पहली बार अपने घरेलू मैदान पर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। मुकाबले को लेकर ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों के क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है। स्टेडियम की स्टूडेंट ब्लॉक की टिकटें भी शुरुआती दिनों में ही बिक गई थीं। पीसीए के लिए भी यह मुकाबला खास है। मुल्लांपुर स्टेडियम में होने वाला यह पहला पुरुष वनडे है। मुल्लांपुर में शनिवार को होने वाला मुकाबला इसलिए भी यादगार रहने वाला है कि एक तरफ नए अंतरराष्ट्रीय वनडे वेन्यू की शुरुआत होगी, तो दूसरी तरफ पंजाब की सरजमीं पर भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ वनडे खेलते नजर आएंगे।

 

 

मुल्लांपुर में रोहित-विराट को सम्मानित करेगा पीसीए

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) शनिवार को मुल्लांपुर में खेले जाने वाले मैच के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को सम्मानित करेगा। पीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता ने बताया कि खेल में दोनों के योगदान और विश्व मंच पर भारत को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मेहता ने कहा कि आगामी मैच की मेजबानी करना पीसीए के लिए सम्मान की बात है और रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसे दो भारतीय दिग्गजों की मौजूदगी इस आयोजन को और खास बनाएगी। दोनों दिग्गज युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और मुल्लांपुर में उनकी मौजूदगी को सम्मानित करना पीसीए का दायित्व है। पीसीए की ओर से दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय हाल ही में आयोजित एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में लिया गया था।

 

 

होम ग्राउंड पर तूफानी पारी खेलने को तैयार शुभमन गिल

लोकल बॉय एवं भारतीय कप्तान शुभमन गिल की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने अब तक इस सीरीज के दो मैचों में 333 रन 138.17 की औसत से जड़ चुके हैं। पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने में कामयाब रहे शुभमन गिल अपने होम ग्राउंड पर एक और तूफानी पारी खेलने को उत्सुक रहेंगे। आखिरी मैच जो गिल ने मुल्लांपुर में खेला था, वह आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था। उस मैच में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए उन्होंने दबाव से भरपूर पारी में शतक जड़कर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।

 

 

धूप बनेगी फैंस की अग्निपरीक्षा

मुल्लांपुर वनडे को लेकर फैंस में उत्साह है, लेकिन दोपहर की तेज धूप दर्शकों के लिए चुनौती बन सकती है। मैच की टिकटें 2,000 रुपये से शुरू होकर कॉरपोरेट बॉक्स के लिए 20,000 रुपये तक रखी गई हैं। शुक्रवार तक डिस्ट्रिक्ट ऐप पर कई स्टैंड की टिकटें उपलब्ध थीं। हालांकि, 300 रुपये की स्टूडेंट टिकटें बिक्री शुरू होने के एक दिन में ही सोल्ड आउट हो गई थीं। मैच का टॉस दोपहर डेढ़ बजे होगा और पहली गेंद दो बजे फेंकी जाएगी। यानी मुकाबले का शुरुआती हिस्सा तेज धूप के बीच खेला जाएगा। मौसम में भी फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। इसे देखते हुए पीसीए ने दर्शकों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था की है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।