Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मुंबई बीएमसी चुनाव: अक्षय कुमार, सान्या मल्होत्रा ​​ने किया मतदान

VVinita Kohli
मुंबई बीएमसी चुनाव: अक्षय कुमार, सान्या मल्होत्रा ​​ने किया मतदान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, सान्या मल्होत्रा ​​और अन्य हस्तियों ने बृहस्पतिवार सुबह बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में मतदान किया। अक्षय कुमार सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल थे और उन्होंने मुंबई के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और सही उम्मीदवार को चुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज वह दिन है जब मुंबईवासियों के हाथों में ‘‘रिमोट कंट्रोल’’ (जन प्रतिनिधियों को चुनने का) है। अभिनेता ने कहा कि इसलिए लोगों को बिजली, पानी और सड़क के मुद्दों पर बाद में शिकायत करने के बजाय, बाहर आकर मतदान करना चाहिए। कुमार ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा , ‘‘तो अब हमारी बारी है और हम सबको बाहर निकलकर सही व्यक्ति को चुनने के लिए वोट देना चाहिए। अगर आप मुंबई के असली हीरो बनना चाहते हैं, तो बातें करने के बजाय वोट देने आइए।’’

उनकी अभिनेत्री-लेखिका पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी वोट डाला। ट्विंकल खन्ना ने कहा, ‘‘ इससे हमें यह एहसास होता है कि हमारा भी नियंत्रण है। मैं हमेशा मतदान करती हूं और आशावान भी रहती हूं।’’ अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ​​और संगीतकार विशाल ददलानी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी बीएमसी चुनाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया और सबकी नजर मुंबई पर टिकी हैं, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला हो रहा है।

विज्ञापन

मुंबई की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।