Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में उद्देश्य और इरादों की कमी नजर आई: पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले

VVinita Kohli
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में उद्देश्य और इरादों की कमी नजर आई: पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में 27 रन से मिली हार के दौरान मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में उद्देश्य और इरादों की कमी नजर आई। यशस्वी जायसवाल के नाबाद 77 रन और सूर्यवंशी की 14 गेंदों में खेली गई 39 रन की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर आसानी से जीत हासिल कर ली। बारिश से प्रभावित इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस नौ विकेट पर 123 रन ही बना पाया।

कुंबले ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘‘ऐसा लगा जैसे मुंबई इंडियंस की गेंदबाज़ी में कुछ उद्देश्य और इरादे की कमी थी। इसका असर निश्चित रूप से उनकी बल्लेबाज़ी पर भी पड़ा। 11 ओवरों में 151 रन बनाना आसान नहीं था।’’ सूर्यवंशी ने जिस तरह से जसप्रीत बुमराह का सामना किया उससे भी कुंबले हैरान थे। सूर्यवंशी ने इस तेज गेंदबाज की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘सूर्यवंशी ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक के खिलाफ इसे आसान बना दिया। पहली ही गेंद पर उन्होंने बुमराह को छक्का मारा और फिर उन पर हावी हो गए।’’

विज्ञापन

कुंबले ने कहा, ‘‘हमने अक्सर बुमराह को बल्लेबाजों पर हावी होते हुए देखा है लेकिन यहां सूर्यवंशी ने बुमराह को धीमी गेंद फेंकने के लिए उकसाया। सूर्यवंशी की बल्लेबाजी शानदार थी। जिस तरह से उन्होंने गेंद को हिट किया और स्ट्राइक रेट में जो निरंतरता दिखाई, वह सराहनीय है। वह हर मैच में लगभग 300 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। वह लगातार 30 से अधिक रन बना रहे हैं, जो शानदार है।’’ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को खेल के हर विभाग में मात दी।

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। मुझे लगता है कि उन्होंने तीनों विभाग में मुंबई इंडियंस से बेहतर प्रदर्शन किया। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की और फिर सही लेंथ पर गेंद डाली, वह काबिले तारीफ है। इसके अलावा पहले विकेट की साझेदारी को भला कौन भूल सकता है। यह दोनों बल्लेबाज आईपीएल में शीर्ष क्रम में धूम मचा रहे हैं।’’

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।