Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मनीमाजरा में कार बाजार पर निगम की सख्ती: अवैध पार्किंग करने वालों पर चला अभियान, दर्जनों गाड़ियां जब्त

JJagmarg Desk
मनीमाजरा में कार बाजार पर निगम की सख्ती: अवैध पार्किंग करने वालों पर चला अभियान, दर्जनों गाड़ियां जब्त
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मनीमाजरा: कार बाजार में अवैध पार्किंग और कब्जे को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह सख्त हो गया है। शनिवार को ईद की छुट्टी के दिन निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए कई गाड़ियों को जब्त कर लिया।

मनीमाजरा पॉकेट नंबर-1 एनएसी स्थित शोरूम पार्किंग के सामने हर रविवार लगने वाले कार बाजार में डीलरों द्वारा पूरे सप्ताह गाड़ियां खड़ी कर बेचने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। रोड विंग के एसडीओ बलराज शिकार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते और निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

विज्ञापन

अभियान से पहले निगम अधिकारियों ने कार बाजार के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन नियमों का पालन न होने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

जांच के दौरान सामने आया कि कई कार डीलर बिना पार्किंग पर्ची या एक-दो दिन की पर्ची लेकर पूरे सप्ताह गाड़ियां खड़ी कर कारोबार कर रहे थे। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि अब ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा। जो भी वाहन बिना वैध पर्ची के खड़ा मिलेगा, उसे तुरंत जब्त किया जाएगा।

एसडीओ बलराज शिकार ने कहा कि अब टीम हर वाहन पर नजर रखेगी और यह भी जांच करेगी कि गाड़ी कितने समय से पार्किंग में खड़ी है। नियमों के उल्लंघन पर चालान के साथ-साथ पूरी पार्किंग फीस भी वसूली जाएगी।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने क्रेन की मदद से करीब एक दर्जन कारों को जब्त किया। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय के साथ लगते मैदान, जो निगम के अधीन है, वहां खड़ी अवैध गाड़ियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया।

निगम की इस सख्ती से कार बाजार में हड़कंप मच गया है और आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।