Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panchkula Journalists AI Training: पंचकूला में पत्रकारों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण करेंगे शुरुआत

GGaganpreet Kaur
पंचकूला में पत्रकारों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण करेंगे शुरुआत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

(कैलाश गोयल) आधुनिक दौर में सूचनाओं के प्रवाह और तकनीक के घालमेल ने पत्रकारिता के मायने बदल दिए हैं। ऐसे समय में ग्राउंड पर काम करने वाले पत्रकारों को तकनीक से लैस करने के लिए मीडिया वेलबींग एसोसिएशन ने बीड़ा उठाया है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर धारणी ने बताया कि 29 मई को पंचकूला स्थित रेड बिशप होटल में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम होने जा रहा है। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच रहे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण पत्रकारों के लिए विशेष एआई (AI) ट्रेनिंग प्रोग्राम को लॉन्च करेंगे।

खुफिया तंत्र के पूर्व अधिकारी सिखाएंगे एआई के गुर

विज्ञापन

डिजिटल युग की इस पत्रकारिता में सबसे बड़ी चुनौती खबरों की सत्यता (फैक्ट चेक) और तेजी को लेकर है। इस समस्या से निपटने के लिए ऑल इंडिया समाज सेवा केंद्र के अध्यक्ष और रिटायर्ड खुफिया अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम तैयार की गई है। चंद्र शेखर धारणी ने कहा कि एआई अब भविष्य की पत्रकारिता का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। इस ट्रेनिंग के जरिए पत्रकारों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सही उपयोग, डिजिटल कंटेंट निर्माण, तथ्य जांच और बेहद कम समय में प्रभावी समाचार लेखन की बारीकियां सिखाई जाएंगी, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

चुनौतियों पर मंथन और दिग्गज संपादकों की मौजूदगी

इस आयोजन के दौरान “आधुनिक पत्रकारिता में चुनौतियां” विषय पर एक गंभीर संगोष्ठी भी होगी। इसमें सोशल मीडिया के बढ़ते दबाव, फेक न्यूज के बाजार और डिजिटल मीडिया की सुरक्षा पर खुलकर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की कमान दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशल के हाथों में होगी, जबकि दैनिक उत्तम हिन्दू के प्रधान संपादक इरविन खन्ना गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मंच साझा करेंगे। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी विशिष्ट अतिथि और प्रख्यात समाजसेवी अजय वीर सहगल स्वागत समिति के चेयरमैन की भूमिका में नजर आएंगे।

देश में पहली बार मुफ्त कैशलेस हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस की सौगात

एसोसिएशन ने केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि पत्रकारों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को लेकर भी ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। धारणी ने बताया कि इस मंच से देश में पहली बार फील्ड जर्नलिस्ट्स को मुफ्त कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बांटी जाएगी। इसके अलावा, पिछले पांच सालों से चलाई जा रही मुफ्त एक्सीडेंटल और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियों का भी निशुल्क नवीनीकरण किया जाएगा। संस्था की संवेदनशीलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रसार भारती के एडवाइजर रहे दिवंगत ज्ञानेंद्र भरतिया के परिवार को इसी बीमे के तहत 10 लाख रुपये की क्लेम राशि दिलाई गई थी। इसके साथ ही, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे तीन पत्रकारों सहित अब तक 28 मीडियाकर्मियों को सीधी आर्थिक मदद पहुंचाई जा चुकी है।

सरकार से मनवाई मांगें, पेंशन की अड़चनें हुईं दूर

एसोसिएशन की धार अब सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका विस्तार कई अन्य राज्यों में भी हो चुका है। हर कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने वाली इस संस्था ने हाल ही में सरकार के साथ वार्ता कर पत्रकारों के हक में दो बड़े फैसले करवाए हैं। अब किसी पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर उसकी पेंशन नहीं रोकी जाएगी। साथ ही, एक ही परिवार में एक से अधिक मीडियाकर्मी होने पर भी पेंशन की पात्रता खत्म नहीं होगी।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।