September 27, 2026

Namo Bharat Panipat Station: पानीपत शहर में जमीन के नीचे बनेगा रैपिड रेल स्टेशन, सिवाह में बनेगा एलिवेटेड

0
Namo Bharat Panipat Station: पानीपत शहर में जमीन के नीचे बनेगा रैपिड रेल स्टेशन, सिवाह में बनेगा एलिवेटेड

पानीपत शहर में जमीन के नीचे बनेगा रैपिड रेल स्टेशन, सिवाह में बनेगा एलिवेटेड

Namo Bharat Panipat Station: दिल्ली, पानीपत और करनाल के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (Delhi Panipat Karnal RRTS update) और हरियाणा सरकार की ओर से बड़ी खबर सामने आई है। 136.30 किलोमीटर लंबे दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।

परियोजना के ताजा खाके के अनुसार पानीपत जिले में समालखा, सिवाह बस स्टैंड और पानीपत शहर में स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि घनी आबादी और ट्रैफिक को देखते हुए पानीपत शहर का स्टेशन जमीन के नीचे यानी (Namo Bharat train Panipat underground station) अंडरग्राउंड बनाया जाएगा, जबकि सिवाह बस स्टैंड पर एलिवेटेड स्टेशन आकार लेगा। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-18 को भी स्टेशन के लिए आरक्षित (चिह्नित) रखा गया है।

33,051 करोड़ का प्रोजेक्ट, हरियाणा देगा 7,472 करोड़ रुपये

इस हाई-स्पीड रैपिड रेल कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 33,051 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें हरियाणा सरकार की हिस्सेदारी लगभग 7,472 करोड़ रुपये तय की गई है। बुनियादी ढांचे और प्रॉपर्टी डेवलपमेंट को गति देने के लिए हरियाणा सरकार ने 22 सितंबर को ही इस कॉरिडोर को अपनी ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति के दायरे में शामिल किया है।

इससे न केवल रैपिड रेल का नेटवर्क मजबूत होगा, बल्कि स्टेशनों के आसपास के व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों का भी तेजी से कायाकल्प होगा।

जनवरी 2026 से शुरू हुआ जमीनी काम, पाइपलाइन और सीवर की शिफ्टिंग तेज

हरियाणा व्यापक द्रुतगामी परिवहन निगम (HMRTC) के आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, कॉरिडोर के 29.95 से 75.55 किलोमीटर और 75.55 से 136.30 किलोमीटर के दो अलग-अलग हिस्सों में सड़क चौड़ीकरण और रेस्टोरेशन के काम आबंटित किए जा चुके हैं। इनके कार्यादेश (Work Orders) जनवरी 2026 में जारी किए गए थे।

वर्तमान में स्टेशन और वायाडक्ट (पिलर/ट्रैक) के रास्ते में आने वाली पानी की मुख्य पाइपलाइनों, सीवर लाइनों और बरसाती नालों को दूसरी जगह शिफ्ट (स्थानांतरित) करने का काम तेजी से चल रहा है। 28 जनवरी 2026 को इसके ठेके भी जारी कर दिए गए थे, ताकि जब पिलर और अंडरग्राउंड टनल का मुख्य काम शुरू हो, तो कोई बाधा न आए।

रैपिड रेल में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, सफर होगा आरामदायक

नमो भारत ट्रेनों और स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। (Panipat Samalkha rapid rail route) प्रस्तावित स्टेशनों पर कार व दोपहिया वाहनों के लिए विशाल पार्किंग, यात्रियों को छोड़ने व पिक-अप करने के लिए अलग लेन, ऑटो-टैक्सी स्टैंड और पैदल यात्रियों के लिए फुट-ओवर ब्रिज व एस्केलेटर की व्यवस्था होगी।

वहीं नमो भारत ट्रेनों के भीतर यात्रियों की सहूलियत के लिए पुश-बैक 2×2 सीटें, सामान रखने का रैक, वाई-फाई सुविधा, महिलाओं के लिए आरक्षित कोच और दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्हीलचेयर स्पेस व रैंप की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से पानीपत और करनाल के बीच का सफर मिनटों में सिमट जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट, अंबाला-करनाल समेत 7 जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *