Nangal Chaudhary : नांगल चौधरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार का आरोपी।
Nangal Chaudhary : (विजय यादव) नांगल चौधरी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान संजय मीणा उर्फ सोनू पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ढाणी छिलरो वाली करके मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की गतिविधियों पर पिछले कई दिनों से संदेह बना हुआ था। इसी दौरान पुलिस को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक शहबाजपुर गांव के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया।
टीम संदिग्ध स्थान की ओर पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर आरोपी घबरा गया और पिस्तोल को फैंककर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।
तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामद हथियार और कारतूस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपी संजय मीणा उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
थाना इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध हथियार कहां से लेकर आया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही उसके संपर्क में रहे अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी देखें – हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ ‘हिंदी पक्ष’ का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह
