Breaking News
Ambala Police Action: अंबाला में नग्गल SHO पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, लंगड़ाते हुए पहुंचे वारदात की निशानदेही करनेSonipat godown fire: सोनीपत के फोम गोदाम में भीषण आग, दो मजदूरों की जलकर मौतMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 18वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, परिसीमन विधेयक रहा आकर्षण का केंद्रसुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने पर केंद्र से जवाब मांगा: प्रदर्शन के CCTV फुटेज सुरक्षित आदेश दिएKurukshetra News: कुरुक्षेत्र के गर्ल्स स्कूल में निकला 5 फुट लंबा कोबरा, कंप्यूटर रूम में बैठा था, स्नेक मैन ने किया रेस्क्यूAmbala Police Action: अंबाला में नग्गल SHO पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, लंगड़ाते हुए पहुंचे वारदात की निशानदेही करनेSonipat godown fire: सोनीपत के फोम गोदाम में भीषण आग, दो मजदूरों की जलकर मौतMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 18वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, परिसीमन विधेयक रहा आकर्षण का केंद्रसुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने पर केंद्र से जवाब मांगा: प्रदर्शन के CCTV फुटेज सुरक्षित आदेश दिएKurukshetra News: कुरुक्षेत्र के गर्ल्स स्कूल में निकला 5 फुट लंबा कोबरा, कंप्यूटर रूम में बैठा था, स्नेक मैन ने किया रेस्क्यू

Nangal Chaudhary : तालोठ गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गूंजा सामाजिक कुरीतियों के खात्मे का संदेश

ppravesh kaushik
शेयर करें
Nangal Chaudhary : तालोठ गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गूंजा सामाजिक कुरीतियों के खात्मे का संदेश

दहेज रोकथाम में सहयोग करने की शपथ लेती महिलाएं।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) दहेज केवल लेन-देन की सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि कई परिवारों के लिए आर्थिक बोझ और महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के लिए गंभीर चुनौती बन रहा है। जिससे पीड़ित महिलाओं को मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और कई बार गंभीर सामाजिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

 

विज्ञापन

 

रोकथाम के लिए युवाओं और महिलाओं को एकजुट होकर जागरूकता अभियान चलाना होगा। उक्त विचार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडवोकेट धर्मेश जोशी ने तालोठ गांव में व्यक्त किए हैं।

 

 

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की अध्यक्ष एवं सत्र न्यायाधीश डॉ रितु वाईके बहल के निर्देशानुसार तथा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नारनौल के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को दहेज प्रथा के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। कहा कि दहेज की मांग विवाह जैसे पवित्र रिश्ते को आर्थिक सौदे में बदल देती है।

 

उन्होंने ग्रामीणों से दहेज लेने और देने वालों का सामाजिक विरोध करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। तर्क दिया कि दहेज के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर कर्ज का बोझ बढ़ता है। बेटियों की शादी को लेकर अभिभावकों में आर्थिक चिंता पैदा होती है, जबकि विवाह का आधार आपसी सम्मान और समानता होना चाहिए।

 

 

दहेज मांगना या देना किसी समस्या का समाधान नहीं है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी। इसके बाद गांव में रैली निकालकर दहेज प्रथा रोकने, नशाखोरी भगाने तथा सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए प्रेरित किया है।

 

 

यह भी देखें –  अटेली खंड में तृतीय चरण के तहत आंगन मिलन सेवा का सफल समापन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।