October 4, 2026

Narnaul : नारनौल में नर नारायण सेवा समिति का वार्षिक उत्सव संपन्न, “नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान” रहा मुख्य विषय

0

Narnaul : नर नारायण सेवा समिति, नारनौल की ओर से रविवार को बस स्टैंड के पीछे स्थित यादव धर्मशाला में वार्षिक उत्सव श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान से राष्ट्र की प्रगति” रहा। समारोह में समाजसेवियों, शिक्षाविदों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

समिति के अध्यक्ष मधुर जी ने कहा कि नर नारायण सेवा समिति का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, नैतिकता और मानवता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों और युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना बेहद जरूरी है। संस्कारवान और चरित्रवान नागरिक ही समाज तथा राष्ट्र को सही दिशा में आगे ले जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि समिति द्वारा वर्षभर जरूरतमंदों की सहायता, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग तथा जनहित से जुड़े अनेक कार्य किए जाते हैं। वर्ष 2026 में समिति द्वारा रेवाड़ी रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में जनसुविधाओं का विस्तार, खोर-गोपाल गौशाला में सहयोग तथा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगवाने सहित कई सेवा कार्य किए गए।

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समारोह में एमएएसडी (एसडी) स्कूल एवं गांधी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, कविताओं, नाटकों एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से नैतिक मूल्यों, संस्कारों और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और उन्हें खूब तालियां मिलीं।

मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान

वार्षिक उत्सव के दौरान मार्च 2026 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

Narnaul : नारनौल में नर नारायण सेवा समिति का वार्षिक उत्सव संपन्न, “नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान” रहा मुख्य विषय
Narnaul : नारनौल में नर नारायण सेवा समिति का वार्षिक उत्सव संपन्न, “नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान” रहा मुख्य विषय

धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को भी किया सम्मानित

समारोह में नर नारायण सेवा समिति की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सेवा और जनकल्याण के कार्यों में योगदान देने वाली विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। समिति ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं समाज में सेवा, संस्कार, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक प्रगति केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि नागरिकों के चरित्र, संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से होती है। युवाओं को शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रप्रेम से जोड़ना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

Narnaul : नारनौल में नर नारायण सेवा समिति का वार्षिक उत्सव संपन्न, “नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान” रहा मुख्य विषय
Narnaul : नारनौल में नर नारायण सेवा समिति का वार्षिक उत्सव संपन्न, “नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान” रहा मुख्य विषय

इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी अरुण गुप्ता नूनीवाला, पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, गोपाल शरण गर्ग, राजकुमार यादव, धर्मचंद छाबड़ा, गजानंद कौशिक, मानसिंह सैनी, राकेश मेहता, केंद्रिय विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ नीरज करण सिंह, महिला महाविद्यालय नारनौल की प्रवक्ता डॉ ममता शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे कार्यक्रम में मंच संचालन संजग गर्ग द्वारा किया गया ।

यह भी देखें –  नांगल चौधरी में दिनदहाड़े लूट, घर के पास टहल रही महिला के गले से बाइक सवार झपटकर ले गए सोने का ‘ओम’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed