September 29, 2026

Narendra Berwal Asian Games: हरियाणा के मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पक्का किया मेडल, 97 सेकंड में थाई बॉक्सर को किया नॉकआउट

0
Narendra Berwal Asian Games: हरियाणा के मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पक्का किया मेडल, 97 सेकंड में थाई बॉक्सर को किया नॉकआउट

हरियाणा के मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पक्का किया मेडल, 97 सेकंड में थाई बॉक्सर को किया नॉकआउट

Narendra Berwal Asian Games: हरियाणा की माटी से निकले मुक्केबाजों का डंका एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बजा है। एशियाई खेलों (Asian Games) में हरियाणा के हांसी स्थित सोरखी गांव के मुक्केबाज सूबेदार नरेंद्र बेरवाल (Narendra Berwal Boxer Hansi) ने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है।

रविवार को पुरुषों के सुपर हैवीवेट (+92 किग्रा) वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नरेंद्र ने जो आक्रामकता दिखाई, उसके आगे थाईलैंड के मुक्केबाज अदथापोंग सेंगतेप महज 1 मिनट 37 सेकंड ही टिक सके। (India Boxing Medal Asian Games) रेफरी को मुकाबला बीच में ही रोकना पड़ा और नरेंद्र को विजेता घोषित कर दिया गया। अंतिम चार (सेमीफाइनल) में पहुंचते ही नरेंद्र का कम से कम कांस्य पदक पक्का हो चुका है।

पहले ही राउंड में 3 बार हुई काउंटिंग, रेफरी ने रोका मैच

मुकाबले की शुरुआत से ही नरेंद्र ने अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने अपनी लंबी रीच (पहुंच) का पूरा फायदा उठाते हुए थाई मुक्केबाज पर सीधे पंच, घातक हुक और सटीक अपरकट की बौछार कर दी। अदथापोंग ने संभलने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय मुक्केबाज के ताबड़तोड़ हमलों के आगे वे पूरी तरह बेबस नजर आए। स्थिति यह हो गई कि पहले ही राउंड में रेफरी को 3 बार स्टैंडिंग काउंट करना पड़ा। थाई खिलाड़ी को ज्यादा नुकसान से बचाने और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेफरी ने RSC (रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट) के तहत मैच रोककर नरेंद्र को विजयी घोषित कर दिया।

गांव सोरखी में जश्न का माहौल, बांटी गई मिठाइयां

नरेंद्र बेरवाल की इस धमाकेदार जीत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव सोरखी और पूरे हांसी क्षेत्र में पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। वर्ष 2023 के एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक अपने नाम कर चुके नरेंद्र से इस बार देशवासियों को पदक का रंग बदलने की उम्मीदें हैं। ग्रामीण और खेल प्रेमी अब उनके अगले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन से होगी कड़ी टक्कर

कम से कम कांस्य पदक सुरक्षित करने के बाद अब नरेंद्र की नजरें फाइनल में जगह बनाने पर हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में उनका सामना कजाकिस्तान के खूंखार विश्व चैंपियन मुक्केबाज ऐबेक ओरलबाय से होगा। (Asian Games Boxing Medal India) यदि नरेंद्र यह मुकाबला जीतने में सफल रहते हैं, तो वे सीधे स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगे। फिलहाल पूरा देश और हरियाणा के खेल प्रेमी नरेंद्र की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी में मानवता शर्मसार, बिजली बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed