Breaking News
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ में मचा बवाल, वीकेंड का वार में गुल्लू ने खोली आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान की पोल, वायरल हुआ प्रोमोNarnaul: एसआईआर नोटिस मामलों के निपटारे पर जोर, जिला में 1,454 सुनवाई मामले लंबित, 28 अक्टूबर तक होगा निपटाराKurukshetra Guest Teachers Protest: कुरुक्षेत्र में गेस्ट टीचरों पर बरसीं पानी की बौछारें, CM आवास घेरने पहुंचे शिक्षकों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, 111 दिन से जारी है धरनाNarnaul Crime News: नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में पुलिस की रेड, जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तारJob vs Freelance Income: जोमैटो की 50 हजार की नौकरी छोड़ी, महीने में कमाए 2.28 लाख, सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला की कहानीBigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ में मचा बवाल, वीकेंड का वार में गुल्लू ने खोली आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान की पोल, वायरल हुआ प्रोमोNarnaul: एसआईआर नोटिस मामलों के निपटारे पर जोर, जिला में 1,454 सुनवाई मामले लंबित, 28 अक्टूबर तक होगा निपटाराKurukshetra Guest Teachers Protest: कुरुक्षेत्र में गेस्ट टीचरों पर बरसीं पानी की बौछारें, CM आवास घेरने पहुंचे शिक्षकों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, 111 दिन से जारी है धरनाNarnaul Crime News: नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में पुलिस की रेड, जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तारJob vs Freelance Income: जोमैटो की 50 हजार की नौकरी छोड़ी, महीने में कमाए 2.28 लाख, सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला की कहानी

Narnaul: राष्ट्रीय लोक अदालत में 14243 केसों का किया फैसला

ddharm narain
Narnaul: राष्ट्रीय लोक अदालत में 14243 केसों का किया फैसला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में नारनौल, महेन्द्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि इस लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मैडम हर्षाली चौधरी व मैडम सोनिका, सिविल जज जूनियर डिवीजन मैडम निशा, राकेश कुमार व आदित्य सिंह यादव की बैंचों ने नारनौल में, सिविल जज जूनियर डिवीजन पीयूष की बैंच ने कनीना में तथा महेंद्रगढ़ में सिविल जज जूनियर डिवीजन मोहित सिंह डाबड न्यायाधीशों की बैचों द्वारा फैसले किए गए।
उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में वाहन दुर्घटना मुआवजा केस, वैवाहिक मामले, वाहन चालान संबंधित मामले, जमीन अधिग्रहण मुआवजा से सम्बन्धित मामले, दीवानी मामले जैसे की किराया, बैंक ऋण, बच्चों व पत्नी के लिए भरण-पोषण, चैक बाउंस, साइबर क्राइम व राजीनामा योग्य फौजदारी मामलों को रखा गया। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में कुल 19362 केस निपटारे के लिए रखे गए जिनमें से 14243 केसों का फैसला किया गया। इस लोक अदालत में
44 केस मोटर वाहन दुर्घटना के रखे गए जिसमें कुल 1 करोड़ 32 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 चलाया हुआ है जिस पर भी आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी फोन कर कानूनी सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।