Breaking News
Yamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांग

Narnaul: बाल-महोत्सव में 30 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने क्लासिकल सोलो डांस और राष्ट्रीय समूहगान में दिखाया हुनर

Narnaul: बाल-महोत्सव में 30 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने क्लासिकल सोलो डांस और राष्ट्रीय समूहगान में दिखाया हुनर
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul:  बाल भवन नारनौल में 8-दिवसीय जिला स्तरीय बाल-महोत्सव प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के चौथे दिन विभिन्न स्कूली बच्चों के लिए ‘क्लासिकल सोलो डांस’ (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) तथा ‘राष्ट्रीय समूह गान’ (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने समारोह में पधारे सभी निर्णायक मण्डल के सदस्यों, अध्यापकों, प्रतिभागी बच्चों तथा उनके अभिभावकों का स्वागत किया। आज आयोजित की गई विविध प्रतियोगिताओं में जिलेभर के कुल 30 विद्यालयों से आए 450 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।


जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के प्रतिभाशाली बच्चे आगे मंडल स्तर (डिविजनल लेवल) की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा की कि बाल-महोत्सव की समस्त प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को आगामी 14 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘जिला स्तरीय बाल दिवस एवं पारितोषिक वितरण समारोह’ में उपायुक्त द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए ‘इंग्लिश व हिंदी हैंडराइटिंग’ (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) तथा ‘वन एक्ट प्ले / थिएटर प्ले’ (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
मंच संचालन हिंदी प्रवक्ता डॉ. पंकज गौड़, जिला बाल कल्याण परिषद के कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार तथा लिपिक सुरेंद्र शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा, आचार्य बजरंग शास्त्री, डॉ. पंकज गौड़, रामबिलास सहित बाल भवन नारनौल का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय समूह गान (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप): पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के डॉ. ललित कुमार (पी.जी.टी.) एवं ललित सैनी (टी.जी.टी.) ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
क्लासिकल सोलो डांस (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप): राजकीय आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढाणा की संगीत प्रवक्ता डॉ. कुसुम लता एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ की सेवानिवृत्त संगीत प्रवक्ता वंदना शर्मा निर्णायक मंडल में शामिल रहीं।

विज्ञापन

आज की प्रतियोगिताओं के परिणाम

क्लासिकल सोलो डांस (द्वितीय ग्रुप) में आर.आर.सी.एम. पब्लिक स्कूल कनीना की वर्षा प्रथम, आर.पी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की शगुन द्वितीय व सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की दिशा एवं सी.एल. पब्लिक स्कूल नारनौल की मनसिका संयुक्त रूप से तृतीय स्थान रही। हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की रिया सांत्वना (प्रथम), आर.पी.एस. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल की
भाविका सुरेलिया सांत्वना (द्वितीय) रही। इसी प्रकार क्लासिकल सोलो डांस (तृतीय ग्रुप) में आर.आर.सी.एम. पब्लिक स्कूल कनीना की अशमी
प्रथम, आर.पी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की दिवाक्षी द्वितीय व सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की पलक
तृतीय स्थान पर रही। यदुवंशी शिक्षा निकेतन सतनाली की अवनी
सांत्वना (प्रथम), (हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की सृष्टि सांत्वना (द्वितीय) रही।
राष्ट्रीय समूह गान (द्वितीय ग्रुप) में
आर.पी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम प्रथम, सूरज स्कूल नारनौल की टीम
द्वितीय व आर.पी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल एवं एम.ए.एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
यूरेका पब्लिक स्कूल नारनौल की टीम सांत्वना (प्रथम) तथा भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल की टीम
सांत्वना (द्वितीय) स्थान पर रही।

 

यह भी देखें    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।